Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: नहीं चल रहा 'ऑपरेशन लोटस', अगले चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को हराकर बाबूलाल बनाएंगे सररकार

बाबूलाल ने विधि व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। संयुक्त बिहार के समय विधि व्यवस्था की जो बदतर स्थिति थी उससे मौजूदा स्थिति की तुलना की। अपराध एवं नक्सलवाद की स्थिति को बेकाबू बताया। भ्रष्टाचार चरम पर है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 01:32 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 01:32 PM (IST)
Jharkhand Politics: नहीं चल रहा 'ऑपरेशन लोटस', अगले चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को हराकर बाबूलाल बनाएंगे सररकार
तोपचांची में बाबूलाल मरांडी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता ( फाइल फोटो)।

गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड की हेमंत सरकार को गिराने के लिए भाजपा परेशन लोटस नहीं चला रही है। किसी ऑपरेशन के जरिए सरकार गिराने की कोई योजना नहीं है। विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को हराकर भाजपा सूबे में अपनी सरकार बनाएगी। इसके लिए अभी से ही पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। यह बातें भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कही। वे बुधवार की सुबह यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बाबूलाल उत्तरी छोटानागपुर के दौरे पर निकले हैं। गिरिडीह में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद बुधवार को वे कोडरमा के लिए रवाना हो गए।

loksabha election banner

जंगल राज के जमाने की बिहार की कानून-व्यवस्था से झारखंड की तुलना

बाबूलाल ने विधि व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। संयुक्त बिहार के समय विधि व्यवस्था की जो बदतर स्थिति थी, उससे मौजूदा स्थिति की तुलना की। अपराध एवं नक्सलवाद की स्थिति को बेकाबू बताया। भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार के खिलाफ भाजपा अब सड़क पर उतर चुकी है। राज्य के सभी प्रखंडों में एक साथ धरना दिया जाएगा। प्रतिपक्ष के नेता के सवाल पर कहा कि विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झामुमो के दबाव पर काम कर रहे हैं। यही कारण है कि उनकी सदस्यता रद कराने के लिए पहले माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवं झामुमो विधायक भूषण तिर्की से आवेदन दिलवाया। जब इससे भी बात नहीं बनी तो अब प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की से आवेदन दिलाया। इससे विधानसभा अध्यक्ष एवं सरकार की मंशा का पता चलता है।

प्रतिपक्ष के नेता के सवाल पर अब कुछ नहीं बोलेगी भाजपा

मरांडी ने कहा कि अब प्रतिपक्ष के नेता के सवाल पर भाजपा कुछ नहीं बोलेगी। भाजपा इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आंदोलन पर उतर गई है। उनके गृह जिले गिरिडीह में मचे बवाल पर कहा कि यह मामूली बात है। बड़ी पार्टी में इस तरह के मामूली विवाद होते रहते हैं। पैसे देकर जिला कमेटी में पद खरीदने के विक्षुब्ध नेताओं के आरोपों को भी उन्होंने नकार दिया। इस मौके पर जमुआ के विधायक केदार हाजरा, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला परिषद के उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, पूर्व मेयर सुनील पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटू खान, मीना तिवारी, नवीन सिन्हा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.