Move to Jagran APP

BJP Dhanbad: सिंह मैंशन में भाजपा के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास का हुआ स्वागत, पर जिलाध्यक्ष को नहीं मिली कुर्सी

सिंह मैशन में भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। घटना सोमवार की है। हालांकि दलील दी जा रही है कि राजनीति यही है। यहां कुर्सी छीनी जाती है किसी के लिए खाली नहीं की जाती।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 10:06 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 10:06 PM (IST)
BJP Dhanbad: सिंह मैंशन में भाजपा के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास का हुआ स्वागत, पर जिलाध्यक्ष को नहीं मिली कुर्सी
आसन पर बैठे रघुवर दास, रागिनी सिंह, इन्द्रजीत महतो, अमरेश सिंह व बगल में खड़े अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह व अन्य।

धनबाद, जेएनएन। सिंह मैशन में भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। घटना सोमवार की है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार धनबाद आए थे। हाल ही में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया किया गया है। लिहाजा स्वागत सत्कार होना ही था। सो दुमका से लौटते वक्त करमदाहा पुल से ही यह शुरू हो गया। इसी क्रम में उन्हें सिंह मैशन में रागिनी सिंह ने आमंत्रित किया गया था।

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे तो साथ में सिदरी विधायक इन्द्रजीत महतो भी थे। आसन पर रागिनी के साथ रघुवर, इन्द्रजीत के साथ बैठने का सुअवसर अमरेश सिंह को मिला। महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व महामंत्री संजय झा पूरे समय बगल में खड़े रहे। कार्यकर्ताओं को यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन लगा। अब वे सवाल उठा रहे कि अमरेश किसी बूथ कमेटी के भी पदाधिकारी नहीं। फ़िर वे कैसे महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के खड़ा रहते बैठे रहे। अध्यक्ष के बैठने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

जिले के सियासी गलियारे में एक बात यह भी घूम रही है कि कार्यक्रम भले पार्टी का नहीं था, लेकिन पार्टी नेताओं का ही था। यह सरासर अध्यक्ष पद की अवमानना है। हालांकि एक दलील यह भी दी जा रही है कि राजनीति यही है। यहां कुर्सी छीनी जाती है, किसी के लिए खाली नहीं की जाती। खासकर आज की राजनीति में नैतिकता की बात ही बेमानी है। नैतिकता निभाने वाले हमेशा नेपथ्य में ही गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.