विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैतिकता के आधार पर CM Hemant Soren दें इस्तीफा, पूर्व विधायक अर्पणा ने GT Road जाम कर झारखंड सरकार पर बोला हमला

Published: Tue, 11 Aug 2026 05:41 PM (IST)

Jharkhand Band: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी पेपर लीक मामले में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने निरसा चौक पर ...और पढ़ें

झारखंड बंद के दौरान निरसा में जीटी रोड पर समर्थकों के साथ धरना देतीं पूर्व विधायक अर्पणा सेनगुप्ता। (फोटो जागरण)

झारखंड बंद के दौरान निरसा में जीटी रोड पर समर्थकों के साथ धरना देतीं पूर्व विधायक अर्पणा सेनगुप्ता। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएच 19 जाम।

  2. पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने सीबीआई जांच की मांग की।

  3. हेमंत सोरेन को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने को कहा।

जागरण संवाददाता, निरसा (धनबाद)। जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक मामले में आंदोलनरत छात्रों पर झारखंड पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर कई छात्रों के घायल कर देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में सड़क पर उतरे।

भाजपाई निरसा चौक पर एनएच 19 को जामकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लगभग 45 मिनट बाद निरसा पुलिस के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ। इस दौरान एनएच 19 के दोनों लेन पर लंबी जाम लग गई।

अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करवा छात्रों की आवाज को दबाने का कोशिश कर रही है। परंतु युवा वर्ग अत्याचारियों के अत्याचार से डरने वाली नहीं है।

छात्रों की मांग जायज है कि पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए। सरकार यदि सही में निष्पक्ष है तो उसे चाहिए कि पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाये तथा दोषियों पर उचित कार्रवाई करें। हेमंत सोरेन स्वयं शिक्षा विभाग के भी मंत्री हैं।

उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। मौके पर ग्रामीण जिला मंत्री संजय महतो, रतन तिवारी, दीपा दास, दीपक दास, बंपी चक्रवर्ती, नबो गोराई, गोविंद यादव कृष्ण रजक, गुड्डू चौहान इत्यादि मौजूद थे।