Move to Jagran APP

शहीद सदानंद झा के प्रतिमा को पहनाई गई भाजपा की टोपी, जानें क्या रही वजह Dhanbad News

शहीद सदानंद झा के प्रतिमा को भाजपा की टोपी पहना दी गई है जो क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 09:43 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 09:43 PM (IST)
शहीद सदानंद झा के प्रतिमा को पहनाई गई भाजपा की टोपी, जानें क्या रही वजह Dhanbad News
शहीद सदानंद झा के प्रतिमा को पहनाई गई भाजपा की टोपी, जानें क्या रही वजह Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड आंदोलन के शहीद सदानंद झा के प्रतिमा को किसी शरारती तत्व ने भारतीय जनता पार्टी की टोपी पहना दी है, जो क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसको झारखंड विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। कोई इसे क्षेत्र में भाजपा के चुनावी रणनीति का हिस्सा बता रहा है, तो कोई शरारती तत्वों द्वारा किया गया कृत्य।

loksabha election banner

शहीद सदानंद झा की यह प्रतिमा गोमो बाजार के रेलवे मार्केट में स्थित है। झा सूदखोरों के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। वें गरीबों के लिए मसीहा थे। सदानंद झा की बढ़ती लोकप्रियता के कारण 11 मार्च 1974 को रेलवे मार्केट में ही उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि, उनके नाम से झामुमो द्वारा हर साल रेलवे मैदान में 10 दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.