Move to Jagran APP

Dumka Assembly By-election: सीएम हेमंत सोरेन की खाली सीट पर कब्जे की व्यूह रचना में जुटी भाजपा

Dumka Assembly By-election विधानसभा चुनाव के साथ ही दुमका विधानसभा उपचुनाव होगा। दुमका विधानसभा उपचुनाव झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए राजनीतिक प्रतिष्ठा का सवाल है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 10:23 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 10:23 PM (IST)
Dumka Assembly By-election: सीएम हेमंत सोरेन की खाली सीट पर कब्जे की व्यूह रचना में जुटी भाजपा
Dumka Assembly By-election: सीएम हेमंत सोरेन की खाली सीट पर कब्जे की व्यूह रचना में जुटी भाजपा

दुमका, जेएनएन। Dumka Assembly By-election हालांकि भारत निर्वाचन आयोग ने अभी दुमका विधानसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही दुमका विधानसभा उपचुनाव होगा। दुमका विधानसभा उपचुनाव झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए राजनीतिक प्रतिष्ठा का सवाल है तो भाजपा चुनाव जीत कर झारखंड की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश में व्यूह रचना में जुट गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 में हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा चुनाव जीता था। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। वे दो सीटों से विधानसभा चुनाव जीते थे-दुमका और बरहेट। बरहेट सीट पर बने रहते हुए उन्होंने दुमका से इस्तीफा देने का फैसला किया। इस कारण दुमका में विधानसभा उपचुनाव की नाैबत आई है। 

loksabha election banner

दुमका उपचुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को भाजपा ने नगर में पहली बैठक की। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि इस बार का चुनाव जीतना है और उसके लिए अभी से एक एक कार्यकर्ता जुट जाएं। पूरे जोश के साथ भाजपा की जीत को लेकर संकल्प लिया गया। 42 बूथ संयोजक एवं सह संयोजक की बैठक को पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने संबोधित करते कहा कि जनता के बीच इन बातों को ले जाना है कि भाजपा शासनकाल में दुमका की क्या स्थिति थी। और आज आठ महीने में यहां से चुनाव जीतने वाले जनप्रतिनिधि ने किस हाल पर जनता को छोड़ दिया। सड़क और विधि व्यवस्था की स्थिति जनता देख रही है।

जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने कहा कि दुमका विधानसभा के पांच मंडल में चुनाव को लेकर बैठकें हुई है। नगर की बैठक के बाद चुनाव को लेकर पहले चक्र की बैठक पूरी हो गई है। नगर के 21 बूथ के संयोजक एवं सह संयोजक से चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। प्रभारी सत्येंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने भी बूथ की वस्तुस्थिति पर चर्चा की। और उस पर आगे की रणनीति बनाने पर बात की। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि चुनाव में जुट जाएं। बैठक की शुरुआत वन्दे मातरम गान के साथ हुई। पंडित दीन दयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। बैठक में ज़िला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अमिता रक्षित, पिंटू अग्रवाल आदि उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.