अंत्योदय योजनाओं में शिलापट लगाकर वाहवाही लूट रहे विधायक
भाजपा ने अंत्योदय संदेश यात्रा निकालकर जनता का आशीर्वाद मांगा है।
संस, कुमारधुबी/गलफरबाड़ी : अंत्योदय संदेश यात्रा के पांचवें दिन कालीमंडा से यात्रा प्रारंभ होकर सालिका, मुंड़ाधौड़ा, गलफरबाडी, एग्यारकुंड, राजपुरा, जामबनी, नीमडांगा, पाथरचाली, लकड़ाकनाली, एग्यारकुंड पानी टंकी, गाड़ीखाना, पचमहली, जूनकूदर फुटबॉल ग्राउंड में सभा के साथ समाप्त हुई। संबोधित करते हुए गणेश मिश्र ने कहा कि हमारी सरकार अंत्योदय की योजनाएं चला रही है। निरसा विधायक उन योजनाओं में शिलापट लगाकर वाहवाही लूट रहे हैं।
अंत्योदय संदेश यात्रा के माध्यम से लोगों के घर घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। 2019 चुनाव में भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा।
यात्रा में पहुंचे जिला महामंत्री संजय झा ने कहा कि मासस ने निरसा को उद्योग का कब्रगाह बना दिया है। एकत्रित बिहार के समय जो निरसा चिरकुंडा औद्योगिक इलाके के रूप में पहचाना जाता था, आज वहां के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
विकास विरोधी राजनीति मासस की बुनियाद में है। निरसा में अब ऐसी विरोध की राजनीति नहीं चलेगी।
उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि देश एवं प्रदेश की राजनीति में मासस की कोई प्रासंगिकता नहीं है। मासस व्यक्ति आधारित पार्टी है जबकि भाजपा विचार आधारित पार्टी है। हमारी पार्टी का एक ही लक्ष्य अंतिम व्यक्ति का कल्याण हो। अंत्योदय यात्रा के माध्यम से हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना चाहते हैं।
नेताओं ने कहा कि 25 दिसंबर को दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर मैथन के गोगना में निरसा विधानसभा के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जाएगा। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक ¨सह, मुकेश पांडेय, डबलू बाउरी, जयप्रकाश ¨सह, मन्नू तिवारी, सफीर खान, मनु अधिकारी, रंजीत मोदी, डीएन पाठक, पवन कर्ण, चंदेश्वर भगत, उज्जवल तिवारी, भोला चौहान, उमेश रावत, ¨रटू पाठक, अर्जुन ¨सह, मनोज यादव, श्रीकांत पांडेय, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।