Move to Jagran APP

भगवान बिरसा मुंडा युवी पीढ़ी के लिए सदैव प्ररेणा स्वरूप रहेंगे

झारखंड युवा मोर्चा धनबाद जिला समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को तेलीपाड़ा स्थित बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। गौरव सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सदैव हम युवा पीढ़ियों की प्रेरणा स्वरूप बने रहेंगे।

By Atul SinghEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 05:35 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 05:35 PM (IST)
भगवान बिरसा मुंडा युवी पीढ़ी के लिए सदैव प्ररेणा स्वरूप रहेंगे
बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : झारखंड युवा मोर्चा धनबाद जिला समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को तेलीपाड़ा स्थित बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। गौरव सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सदैव हम युवा पीढ़ियों की प्रेरणा स्वरूप बने रहेंगे।

loksabha election banner

झारखंड के शहीदों ने जिस प्रकार झारखंड की कल्पना की थी, उसे निश्चित रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार पूरा करने के लिए संकल्पित है। मोर्चा के जिला सचिव अमित महतो ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए झारखंड की देवतुल्य जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि झारखंड की जनता जिस प्रकार हेमंत सोरेन पर विश्वास दिखाया है, उसी का नतीजा है कि कोरोना झारखंड में कम होता दिख रहा है। इसी तरह सरकारी निर्देशों का पालन हम करते रहे तो जरूर जीतेंगे।

जिला उपाध्यक्ष अकाश रवानी ने कहा भगवान बिरसा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए अपनी शहादत दी। यह सदैव झारखंड की युवा पीढ़ी को नई ऊर्जा देगा। झारखंड खनिज प्रधान प्रदेश होते हुए भी केंद्र की गलत नीतियों और सौतेले व्यवहार के कारण अभी तक बहुत पीछे है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड धीरे-धीरे प्रगति की राह पर चल पड़ा है। झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो नेता बिट्टू यादव, राजेश तुरी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.