युवकों की बाइक रेस में गाड़ी मिस्त्री की गई जान
??????? : ??????? ?????? ????? ?? ???? ?????? ?? ??? ??? ??? ??? ???????? ??? ????? ??? ?? ????? ??????? ?????? 50 ?????? ???? ???? ?? ??? ???? ?? ????? ???????? ??? ?????? ?? ?? ???
चासनाला : नुनुडीह दुर्गा मंदिर के समीप रविवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी नुनुडीह निवासी 50 वर्षीय गणेश महतो की मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच में सोमवार को हो गई। वहीं बाइक सवार साउथ कॉलोनी निवासी व सेलकर्मी नागेश मंडल का 32 वर्षीय पुत्र साधन मंडल को बेहतर इलाज के लिए बोकारो बीजीएच में भर्ती किया गया है। साधन की स्थिति गंभीर है।
बताते चले कि साधन अपने दोस्तों के साथ डिगवाडीह गणेश मेला घूमने गया हुआ था। वहीं अपने दोस्तों के साथ मेले से देर रात लौटने के दौरान बाइक रेस लगाई। साधन अपने दोस्त की एक बाइक में दो अन्य दोस्तों के साथ व उसके दोस्त साधन की बुलेट पर सवार थे। रेस के दौरान साधन की बाइक अनियंत्रित हो गई। पैदल गुजर रहे गणेश को जोरदार टक्कर मार दी। गणेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं साधन को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत जख्मियों को चासनाला सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने गंभीर देखकर दोनों को पीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद साधन के साथ मोटर साइकिल पर सवार दो अन्य व बुलेट सवार साथी जख्मी साधन को उसी अवस्था मे छोड़ घटनास्थल से फरार हो गये थे।
..
गणेश के घर पसरा मातम
गणेश महतो नुनुडीह में गाड़ी मरम्मत का काम करता था। रविवार देर रात वह अपनी वा¨शग सेंटर दुकान को बंद कर घर जा रहा था। तभी यह दुर्घटना हुई। गणेश के दो पुत्र 30 वर्षीय महावीर महतो डीजे की दुकान चलाते हैं। दूसरा पुत्र 25 वर्षीय गुड्डू महतो सर्विसिंग सेंटर चलाता है। गणेश का दाह संस्कार परिजनों ने मोहलबनी घाट में किया। मुखाग्नि पुत्र महावीर ने दी। दुर्घटना से परिवार के लोग रो रोकर बेहाल हैं।