प्यार में भोजपुरी अभिनेत्री को मिला धोखा, न्याय के लिए सिलीगुड़ी से पहुंचीं धनबाद
बैंकमोड़ थाना में घटना की लिखित शिकायत करते हुए पीडि़ता ने बताया कि एक भोजपुरी एलबम में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात विक्रम रवानी से हुई थी।
By mritunjayEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 08:10 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली भोजपुरी एलबम की एक कलाकार ने धनबाद के गोधर निवासी विक्रम रवानी पर यौन प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
बैंकमोड़ थाना में घटना की लिखित शिकायत करते हुए पीडि़ता ने बताया कि एक भोजपुरी एलबम में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात विक्रम रवानी से हुई थी। आरोपित विक्रम रवानी ने पीडि़ता को अपने प्रेम जाल में फांस कर उसका यौन शोषण किया। उसने उससे शादी करने का भी वादा किया। अब जब पीडि़ता ने उसे शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। पीडि़ता के अनुसार जब आरोपित पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह गाली गलौज करने लगा। थक हार कर पीडि़ता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें