धनबाद में लॉन्च हुआ 'भारत गैस लाइट जिप' सिलेंडर, अब रसोई में दिखेगी गैस की मात्रा
Bharatgas Light Zip Composite LPG Cylinderः धनबाद सहित देश के 100 शहरों में बीपीसीएल का 'भारतगैस लाइट ज़िप' कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया गया।

लाचिंग के माैके पर उपस्थित बीपीसीएल के सेल्स मैनेजर साकिब जमाल हाशमी बोकरो, टेरिटरी मैनेजर शिव कुमार गर्ग रांची, एजेंसी संचालक वासुदेव कुमार व कुमार राजीव।(फोटो साैजन्य)
HighLights
धनबाद सहित 100 शहरों में 'भारतगैस लाइट ज़िप' लॉन्च।
यह सिलेंडर पारंपरिक सिलेंडर से 50% हल्का और पारदर्शी है।
जंग-रोधी और आग लगने पर विस्फोट नहीं, बल्कि पिघल जाता है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। मेमको मोड़ स्थित कुमार भारत गैस एजेंसी में बीपीसीएल के कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर 'भारतगैस लाइट ज़िप' का उद्घाटन पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया।
लोकार्पण के मौके पर बीपीसीएल के सेल्स मैनेजर साकिब जमाल हाशमी बोकरो, टेरिटरी मैनेजर शिव कुमार गर्ग रांची, एजेंसी संचालक वासुदेव कुमार व कुमार राजीव ने संयुक्त रूप से किया। यह सिलेंडर धनबाद सहित देश भर के 100 शहरों में एक साथ लांच किया गया।
पारंपरिक सिलेंडर की तुलना में 50 प्रतिशत हल्का है। इसकी पारदर्शी बाडी से बाहर से ही गैस का स्तर दिखता है जिससे अचानक रिफिल खत्म होने का डर नहीं रहेगा। यह पूरी तरह जंग-रोधी है और भीषण आग की चपेट में आने पर भी धातु के टुकड़ों में विस्फोट नहीं करता बल्कि मटीरियल पिघलकर गैस को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल देता है।
उधर, भारतगैस लाइट जिप के लांच होते ही धनबाद के लूबी सर्कुलर निवासी गोविंदा पाठक इसके पहले ग्राहक बने। उन्होंने उद्घाटन स्थल पर ही नए कनेक्शन को प्राप्त किया।
अंत में अतिथियों ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो शहर भर में भ्रमण कर लोगों को इस नई तकनीक के प्रति जागरूक करेगा। मौके पर अंशुमान सिंह, सतीश जुनेजा, आनंद डालमिया और राखी पांडे समेत जिले के प्रमुख एलपीजी वितरक मौजूद रहे।
