Move to Jagran APP

इस नेक अभियान से नॉन-परफॉर्मर सांसदों के पेशानी पर पड़ा बल, सता रहा पोल-पट्टी खुलने का डर

भारत के मन की बात मोदी जी के साथ कार्यक्रम के तहत धनबाद जिला भाजपा कार्यालय में भी बाक्स लगाया गया है। बॉक्स में लोग लिखित रूप से सुझाव दे रहे हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 02:04 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 02:04 PM (IST)
इस नेक अभियान से नॉन-परफॉर्मर सांसदों के पेशानी पर पड़ा बल, सता रहा पोल-पट्टी खुलने का डर
इस नेक अभियान से नॉन-परफॉर्मर सांसदों के पेशानी पर पड़ा बल, सता रहा पोल-पट्टी खुलने का डर

धनबाद, जेएनएन। आम लोगों की राय से चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए भाजपा ने निर्णय लिया है। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम-'भारत के मन की बात मोदी जी के साथ', के तहत भाजपा के जिला कार्यालयों में एक बॉक्स रखा जा रहा है। अपना विचार और सुझाव कागज पर लिखकर कोई भी व्यक्ति बॉक्स में डाल सकता है। इन सुझावों और विचारों पर भाजपा अमल करेगी। इस नेक अभियान से नॉन परफॉर्मिंग सांसदों के पेशानी पर बल पड़ गया है। वजह यह है कि लोग अलोकप्रिय और नॉन परफॉर्मिंग सांसदों का टिकट काटकर किसी अन्य को प्रत्याशी बनाने का सुझाव दे रहे हैं। इन सुझावों पर अमल होने की स्थिति में कई सांसद बेटिकट हो सकते हैं। 

loksabha election banner

धनबाद जिला भाजपा कार्यालय में भी लगा बाक्सः  भारत के मन की बात मोदी जी के साथ कार्यक्रम के धनबाद जिला भाजपा कार्यालय में भी बाक्स लगाया गया है। मंगलवार को इसका उद्घाटन सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा और जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया। सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि भारत के मन की बात मोदी जी के साथ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि 125 करोड़ नागरिकों के मन की बात है। इसके आधार पर भारतीय जनता पार्टी संकल्प पत्र तैयार करेगी।पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा का प्रयास रहा है कि हम सदैव जनता से जुड़े रहें ताकि निरंतर अपने प्रयासों को अधिक प्रभावी, सहयोगात्मक और उत्तरदायी बना सकें। इसी संकल्प के साथ हमने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है।

लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का यह अद्वितीय प्रयोगः विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से हमने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मेनीफेस्टो के लोकतंत्रीकरण करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में जनता की भागीदारी से देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का यह अद्वितीय प्रयोग है। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पूरे देश से एकत्रित सुझावों को संकलित कर भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक संकल्प पत्र बनाएगी। इस अवसर पर अजय त्रिवेदी, देवाशीष पाल, संजय झा, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थ सारथी, मुकेश पांडेय, उमेश सिंह, धर्मजीत चौधरी, मनमीत अकेला, गीता सिंह, आशा पांडेय, किरण सिंह, संयुक्ता मुखर्जी, बॉबी पांडेय, चंपा शाहा, नरेंद्र त्रिवेदी, नगेंद्र सिंह, कपूर रवानी सुशीला देवी, विशाल त्रिपाठी, बप्पा सरकार, अजय तिवारी, मनोज मालाकार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.