Move to Jagran APP

Bermo byelection: सज गया बेरमो विधानसभा का चुनावी मैदान, चुनाव चिह्न आवंटित होते ही प्रचार में जुटे प्रत्याशी

बेरमो विधानसभा चुनाव के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। 17 नामांकन प्रपत्रों में एक के रद होने के बाद शेष बचे 16 उम्मीदवारों में से किसी ने भी सोमवार को अपना नाम वापस नहीं लिया। इसलिए कुल 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 10:49 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 10:49 PM (IST)
Bermo byelection: सज गया बेरमो विधानसभा का चुनावी मैदान, चुनाव चिह्न आवंटित होते ही प्रचार में जुटे प्रत्याशी
चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार शुरू हो गया।

तेनुघाट, जेएनएन। Bermo byelection बेरमो विधानसभा उपचुनाव का मैदान सज गया है। नाम वापसी के अंतिम समय तक सोमवार को 16 प्रत्याशी डटे रहे। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी की तरफ से सभी प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। इसी के साथ विधिवत चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया। चुनाव प्रचार के बाद क्षेत्र के मतदाता अपना विधायक चुनने के लिए 3 नवंबर को मतदान करेंगे।

loksabha election banner

बेरमो विधानसभा चुनाव के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। 17 नामांकन प्रपत्रों में एक के रद होने के बाद शेष बचे 16 उम्मीदवारों में से किसी ने भी सोमवार को अपना नाम वापस नहीं लिया। इसलिए कुल 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय में सभी उम्मीदवारों को निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो के एसडीएम अनंत कुमार ने चुनाव चिह्न आवंटित किया। मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो के सीओ मनोज कुमार, बीडीओ रोशन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी छविबाला बारला, गोमिया के सीओ ओमप्रकाश मंडल, गोमिया सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी विजय प्रसाद सिंह, अनुमंडल कार्यालय के नाजिर नियाज अहमद आदि मौजूद थे।

  • उम्मीदवारों के नाम व चुनाव चिह्न
  1. कांग्रेस                    कुमार जयमंगल                हाथ छाप
  2. भाकपा                   बैजनाथ महतो                  हंसुवा जौ की बाली
  3. भाजपा                   योगेश्वर महतो बाटुल          कमल फूल
  4.  बसपा                   लालचंद महतो                  हाथी छाप
  5.  आरपीआइ            कालेश्वर रविदास               हेलीकॉप्टर
  6. राष्ट्रीय जनसंघर्ष पार्टी  पंकज प्रसाद                  लैपटॉप
  7. पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया बैजनाथ गोराई           ब्लैकबोर्ड
  8. मार्क्सवादी कोऑर्डिनेशन       शंकर घासी          कप-प्लेट
  9. राइट टू रिकॉल        सुजीत कुमार बर्णवाल        ऑटोरिक्शा
  10.  निर्दलीय              अजय रंजन                        फूलगोभी छाप
  11. निर्दलीय               कैलाशचंद्र महतो                 ट्रैक्टर चलाता किसान
  12.  निर्दलीय              खिरोधर किस्कू                   बल्लेबाज छाप
  13. निर्दलीय               दिनेश कुमार मुंडा               अलमारी छाप
  14. निर्दलीय                दिनेश्वर प्रसाद लाला             एयरकंडीशनर
  15. निर्दलीय                समीर कुमार दास                बाल्टी छाप
  16. निर्दलीय                सुनीता टुडू                         अंगूठी छाप

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.