राजेंद्र सरोवर में धोए जा रहे कपड़े, फेंका जा रहा कचरा
धनबाद करोड़ों रुपए खर्च कर बेकारबाध स्थित राजेंद्र सरोवर का सौंदर्यीकरण किया गया। साधारण तालाब से पार्क में तब्दील हुए राजेंद्र सरोवर में म्यूजिकल फाउंटेन लगाए गए फूलों के पौधे लाइटिंग की गई।
धनबाद : करोड़ों रुपए खर्च कर बेकारबाध स्थित राजेंद्र सरोवर का सौंदर्यीकरण किया गया। साधारण तालाब से पार्क में तब्दील हुए राजेंद्र सरोवर में म्यूजिकल फाउंटेन लगाए गए, फूलों के पौधे, लाइटिंग की गई। ढाई लाख लीटर का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट तैयार किया गया। निगम ने अपने सिर सेहरा बाध कर श्रेय लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। लेकिन जब बारी रख रखाव की आई तो निगम उदासीन हो गया। स्थानीय लोग उक्त पार्क में स्थित सरोवर में कपड़े साफ करते हैं। पार्क में सुबह टहलने वाले लोगों ने निगम से इसकी शिकायत की लेकिन निगम ने कोई सुध नहीं ली। बुधवार की सुबह स्थानीय और टहलने वाले लोगों के बीच कपड़े धोने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। स्थानीय महिलायें वॉकिंग ट्रैक पर कपड़े धो रही थीं। वही मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने इसका विरोध किया। दोनो तरफ से बहस शुरू हो गई। हालाकि वहा मौजूद गार्ड ने स्थानीय लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। तब जाकर मामला शात हुआ। पार्क में घूमने सैर सपाटा करने आए लोग भी कचरा फैलाते हैं। पॉलिथीन और खाने-पीने के पैकेट पार्क में बने केबिनों में देखे जा सकते हैं। इसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। सरोवर में कपड़े धोने की मनाही है। केवल दशकर्म के लिये छूट दी गई है। तालाब को प्रदूषित करने के मामले सामने आते हैं तो इसकी जांच की जाएगी।
-विजय कुमार
सिटी मैनेजर, धनबाद नगर निगम