कतरास में थोक विक्रेताओंं की दुकान में प्रशासन ने की जांच; मूल्य तालिका लगाने का दिया निर्देश Dhanbad News
बाघमारा बीडीओ सुनील प्रजापति और सीओ कमल किशोर के नेतृत्व में अलग- अलग प्रशासकीय दो टीम शुक्रवार को कतरास में खाद्यान्न और आलू प्याज के थोक विक्रेतावोकी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकान और गोदाम में खाद्यान्न सामग्री भौतिक निरीक्षण किया।
कतरास, जेएनएन: बाघमारा बीडीओ सुनील प्रजापति और सीओ कमल किशोर के नेतृत्व में अलग- अलग प्रशासकीय दो टीम शुक्रवार को कतरास में खाद्यान्न और आलू प्याज के थोक विक्रेतावोकी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकान और गोदाम में खाद्यान्न सामग्री भौतिक निरीक्षण किया।
स्टॉक सम्बंधित पंजी की मांग की,ताकि खरीद मूल्य की जानकारी हो सके। दुकान में सामग्री का स्टॉक विक्रय मूल्य का तालिका हर हाल में लगाने का निर्देश फ़िया। कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी किसी कीमत पर बर्दास्त नही की जएगी।
दोनों अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा खाद्य सामग्री का कृत्रिम अभाव नही हो। लॉक डाउन पीरियड में सबको सहूलियत और सही दाम पर खाद्यान्न और सब्जी उपलब्ध हो इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। शिव भंडार केडिया स्टोर सहित अन्य दुकान में जांच पड़ताल हुई। बीडीओ सुनील प्रजापति के साथ कतरास थानेदार रास बिहारी लाल व अन्य पुलिस बल शामिल थे जबकि सीओ के साथ रामकनाली ओपी प्रभारी जी गुड़िया आदि शामिल थे।