बीसीसीएल प्रबंधन ने बदली दशहरा छुट्टी की तारीख, अब महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे दफ्तर
बीसीसीएल प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुविधा और ट्रेड यूनियनों की मांग पर दशहरा की छुट्टियों की तारीखों में संशोधन किया ...और पढ़ें

यूनियनों के आग्रह पर गंभीरता से विचार करने के बाद प्रबंधन ने छुट्टियों के शेड्युल में बदलाव करने का निर्णय लिया।
HighLights
कर्मचारियों की सुविधा, यूनियनों की मांग पर लिया निर्णय।
अब 19-20 अक्टूबर को महानवमी, विजयादशमी पर छुट्टी।
जासं, धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) प्रबंधन ने दुर्गापूजा के त्योहारी सीजन को देखते हुए दशहरा की छुट्टियों की तिथियों में आंशिक संशोधन किया है।
कर्मचारियों की सुविधा और विभिन्न ट्रेड यूनियनों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब कंपनी के मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों, अन्य सभी दफ्तरों और खनन परियोजनाओं में 19 एवं 20 अक्टूबर को सवैतनिक अवकाश (Paid Leave) रहेगा। इससे पहले बीसीसीएल द्वारा दशहरा की छुट्टी के लिए 20 और 21 अक्टूबर की तारीखें निर्धारित की गई थीं।
ट्रेड यूनियनों की मांग पर हुआ संशोधन
त्योहार के दौरान कर्मचारियों की भावनाओं और महानवमी के महत्व को देखते हुए विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने प्रबंधन से छुट्टी की तिथियों में बदलाव करने का विशेष आग्रह किया था।
यूनियनों का कहना था कि महानवमी और विजयादशमी के मुख्य अवसरों पर अवकाश घोषित किया जाए, ताकिकर्मी अपने परिवार के साथ त्योहार का आनंद उठा सकें।
यूनियनों के इस आग्रह पर गंभीरता से विचार करने के बाद प्रबंधन ने छुट्टियों के शेड्युल में बदलाव करने का निर्णय लिया। नए संशोधित आदेश के मुताबिक, अब 19 अक्टूबर को महानवमी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर कंपनी में पूर्ण अवकाश रहेगा।
सभी संबंधित विभागों को भेजा गया आदेश
प्रबंधन की ओर से इस संशोधित अवकाश आदेश की प्रतियां बीसीसीएल से जुड़े सभी संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारियों, प्रोजेक्ट अधिकारियों और विभागों को भेज दी गई हैं।
प्रबंधन के इस जनहितैषी फैसले से कंपनी के हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है, जिससे उन्हें त्योहार मनाने में काफी सहूलियत होगी।
