विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीसीसीएल कर्मी के आश्रित को मिला नियोजन, दो दिन से धरने पर रखा शव उठा

Published: Sat, 15 Aug 2026 06:47 PM (IST)

विधायक शत्रुघ्न महतो की पहल पर दो दिन के धरने के बाद बीसीसीएल गोपालीचक कोलियरी के मृतक मजदूर सुधीर बाउरी ...और पढ़ें

मृतक के आश्रित को नियोजन का प्रोविजनल पत्र सौंपते विधायक शत्रुघ्न महतो। (फोटो जागरण)

मृतक के आश्रित को नियोजन का प्रोविजनल पत्र सौंपते विधायक शत्रुघ्न महतो। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. मृतक मजदूर के पुत्र को मिला प्रोविजनल नियोजन पत्र।

  2. विधायक शत्रुघ्न महतो की पहल से धरना समाप्त हुआ।

  3. दो दिन से चल रहा था नियोजन की मांग पर धरना।

संवाद सहयोगी, पुटकी (धनबाद)। बीसीसीएल की गोपालीचक कोलियरी में कार्यरत मजदूर सुधीर बाउरी के शव को लेकर आश्रित को नियोजन की मांग पर चल रहा धरना शुक्रवार की शाम दूसरे दिन समाप्त हो गया।

भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो की पहल पर प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के यूनियन प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में मृतक के छोटे पुत्र कार्तिक कुमार बाउरी को प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी।

इसके बाद विधायक शत्रुघ्न महतो ने कार्तिक कुमार बाउरी को प्रोविजनल नियोजन का पत्र सौंपा। नियोजन पत्र मिलने के बाद स्वजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।

धरनास्थल पर सुबह कुंभनाथ सिंह पहुंचे और पीबी एरिया के महाप्रबंधक से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है और कागजी प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर हाल में मृतक के पुत्र को प्रोविजनल नियोजन दिया जाएगा।

बाद में विधायक शत्रुघ्न महतो भी धरनास्थल पर पहुंचे। प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में एपीएम सुजीत कुमार सिंह, पीओ जेके सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) अभिषेक राय, कार्मिक प्रबंधक कृष्ण कुमार विश्वकर्मा सहित मिथुन यादव, बबलू मोदक, रणजीत मौर्या, संजीव दास, गोपाल चंद्र गोराई, दिलचंद यादव, रूपू खान आदि मौजूद थे।