Move to Jagran APP

स्मार्ट क्लासेस के लिए BBMKU चयनित, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किया 2.08 करोड़ का आवंटन Dhanbad News

वर्चुअल स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर विजुअलाइजर लैपटॉप स्मार्ट पोडियम माइक्रोफोन एम्लीफायर कैमरा जैसे अत्याधुनिक गैजेट्स होंगे जिनके माध्यम से छात्रों को पढ़ाया जाएगा।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 03:11 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 03:11 PM (IST)
स्मार्ट क्लासेस के लिए BBMKU चयनित, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किया 2.08 करोड़ का आवंटन Dhanbad News
स्मार्ट क्लासेस के लिए BBMKU चयनित, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किया 2.08 करोड़ का आवंटन Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में स्मार्ट क्लास निर्माण के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दो विश्वविद्यालयों का चयन किया है। इनमें विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) और सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय  शामिल हैं। दोनों विवि के लिए विभाग ने दो करोड़ आठ लाख रुपये आवंटित किए हैं। इनमें से कोयलांचल विवि को आधी राशि एक करोड़ चार लाख रुपये मिल चुके हैं।

loksabha election banner

 विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के 10 अंगीभूत कॉलेज व 21 पीजी डिपार्टमेंट में स्मार्ट क्लासेस बनाने हैं। इनमें से 10 अंगीभूत कॉलेजों का चयन हो चुका है, लेकिन 21 पीजी विभागों में बनाए जाने वाले स्मार्ट क्लासेस के लिए जल्द ही विवि में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

कैसा होगा स्मार्ट क्लास

वर्चुअल स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर, विजुअलाइजर, लैपटॉप, स्मार्ट पोडियम माइक्रोफोन, वायरलेस, लैपल माइक्रोफोन, एम्लीफायर, कैमरा जैसे अत्याधुनिक गैजेट्स होंगे, जिनके माध्यम से छात्रों को पढ़ाया जाएगा। 

भविष्य में स्मार्ट क्लास को वर्चुअल क्लास में किया जाएगा अपग्रेड

स्मार्ट क्लासेस को भविष्य में वर्चुअल क्लासेस में अपग्रेड किये जाएंगे। स्मार्ट क्लासेस के लिए जितने भी गैजेट्स लगाए जाएं, इसमें इसका भी ख्याल रखा जाएगा कि बाद में इसमें क्लाउड कंप्यूटिंग सॉफ्टवेयर अपडेट कर इसे वर्चुअल क्लास में बदला जा सके। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.