Move to Jagran APP

लक्ष्य समूह में रहेंगे ठीक से उत्तर न दे पाने वाले छात्र

धनबाद सरकारी स्कूलों में ज्ञानसेतु कार्यक्रम के तहत बेसलाइन असेसमेंट किया गया। सभी छात्रों

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 08:21 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 08:21 PM (IST)
लक्ष्य समूह में रहेंगे ठीक से उत्तर न दे पाने वाले छात्र
लक्ष्य समूह में रहेंगे ठीक से उत्तर न दे पाने वाले छात्र

धनबाद : सरकारी स्कूलों में ज्ञानसेतु कार्यक्रम के तहत बेसलाइन असेसमेंट किया गया। सभी छात्रों को टोल 1 का आकलन प्रपत्र दिया गया। टोल 1 में हिंदी, अंग्रेजी व गणित के प्रश्न थे। प्रश्न भी इसी में हल किया गया। सभी प्रश्नों का मूल्याकन ग्रेड के आधार पर होगा। सही उत्तर देने पर ग्रेड मिलेगा। बच्चे प्रश्नों को समझ रहे हैं और उसमें थोड़ी भूल हुई तो ग्रेड बी और पूरी गलत हुई तो ग्रेड सी देकर समूह का निर्धारण किया जा रहा है। तीसरी से पांचवीं तक दो समूह निर्धारित है। लक्ष्य व प्रगति के जिन बच्चों ने सभी प्रश्नों को समझकर ठीक ठीक उत्तर दिया वे प्रगति समूह में शामिल होंगे। जो ठीक से हल नहीं कर सके, उन्हें लक्ष्य समूह में रखा जाएगा। इसी तरह छठी से आठवीं के बच्चों को भी तीन समूह में रखा गया है।

loksabha election banner

लक्ष्य समूह, सुगम समूह व सुबोध समूह। सुगम व सुबोध समूह के लिए उन्हीं बच्चों का आकलन होगा, जो टोल 1 में सफल हुए। उन्हें टोल 2 का प्रश्न देकर सुगम और सुबोध समूह में रखा जाएगा। टोल 2 के सभी प्रश्नों को हल कर जिन्हें ग्रेड ए मिलेगा, वो सुबोध समूह में रहेंगे। सुबोध समूह के बच्चों को अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय ही ज्ञानसेतु में पढ़ना होगा। इस आकलन परिणाम के आधार पर ही ज्ञानसेतु की पुस्तक विभाग उपलब्ध कराएगी। 1 जुलाई से 45 दिनों का बूस्टर फेज पूरे झारखंड में शुरू होगा। यह ज्ञानसेतु कार्यक्रम बच्चों के मूल पाठ्यक्रम के अतिरिक्त होगा। शिक्षकों को इसके सफल संचालन हेतु लेसन प्लान अनिवार्य रूप से तैयार करना होगा। साथ ही साथ पाठ पुस्तकें भी पढ़ानी होंगी। राजकीयकृत मध्य विद्यालय धैया में ज्ञानसेतु कार्यक्रम के तहत तीसरी से आठवीं तक के छात्रों का बेसलाइन असेसमेंट हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.