Move to Jagran APP

ATTENTION: संपत्ति कब्जाने के लिए आदिवासी लड़कियों से शादी रचा रहे बांग्लादेशी घुसपैठिए, सांसद ने किया सचेत

ATTENTION सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि बांग्लादेशी गांजा पशु तस्करी तथा स्मगलिंग के पैसे के बल पर आदिवासी लड़कियों को प्रेम के जाल में बहला-फुसलाकर विवाह कर यहां बस रहे हैं। वे यहां बस कर आदिवासी रीति रिवाज व संस्कृति पर हमला कर रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 08:49 AM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 09:03 AM (IST)
ATTENTION: संपत्ति कब्जाने के लिए आदिवासी लड़कियों से शादी रचा रहे बांग्लादेशी घुसपैठिए, सांसद ने किया सचेत
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ( फाइल फोटो)।

पाकुड़, जेएनएन। संतालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठ कर आदिवासी संस्कृति पर हमला कर रहे हैं। आदिवासी समाज की भोली-भालि लड़कियों को प्रेमजाल में फांस उनसे शादी रचा रहे हैं। उनका धर्म परिवर्तन करा रहे है। फिर उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लेते हैं। यहां के नागरिक बन जाते हैं। यह कहना है भाजपा के फायरब्रांड सांसद निशिकांत दुबे का। उन्होंने कहा है कि बांग्लीदेशी घुसपैठिए की सामाजिक संरचना और आदिवासी संस्कृति के लिए खतरा हैं। अब अगर हम नहीं चेते तो बहुत देर हो जाएगा। इस समस्या को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी गंभीरता से लेना चाहिए। वह इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे।

loksabha election banner

पांच-सात साल बाद आदिवासी लड़कों को शादी के लिए नहीं मिलेंगी लड़कियां

गोड्डा के सांसद दुबे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जाने के दाैरान शनिवार को पाकुड़ सर्किट हाउस में ठहरे थे। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि घुसपैठ एक गंभीर विषय है। समय रहते इस पर राज्य सरकार को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। सांसद ने कहा कि बंगलादेशी घुसपैठ बड़ा मुद्दा है। इस मुद्दे को लगातार सदन में उठाते रहा हूं। उन्होंने कहा कि बंगलादेशी घुसपैठियों आदिवासी संस्कृति पर हमला किया है। यहां के आदिवासी लड़कियों को पैसे व प्रेमजाल में फंसा कर शादी कर यहां बस जाते हैं। यही सिलसिला जारी रहा तो पांच-सात वर्षों में आदिवासी लड़के को आदिवासी लड़की विवाह के लिए नहीं मिलेगी। 

गांजा और पशु तस्करी से प्राप्त पैसे से समाज को कर रहे प्रभावित

बांग्लादेशी गांजा व पशु तस्करी तथा स्मगलिंग एवं पैसे के बल पर आदिवासी लड़कियों को प्रेम के जाल में बहला-फुसलाकर विवाह कर यहां बस रहे हैं। वे यहां बस कर आदिवासी रीति रिवाज व संस्कृति पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी मुसलमान से यदि आदिवासी महिला शादी करती है तो यह उनका धर्म परिवर्तन हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इस मुुद्दे को सांसद में भी उठाऊंगा और राज्य के भाजपा प्रदेश नेतृत्व से भी यह आह्वान करूंगा कि इस मुद्दे को लेकर जल्द आंदोलन की रणनीति बनाएं। 

केंद्र सरकार राज्य सरकार को कर रही भरपूर मदद

वहीं सांसद ने कोविड-19 के खतरे के बाबत अपनी राय रखते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री हमारे अभिभावक है और उनके कुशल नेतृत्व में देशभर में अच्छा कार्य हो रहा है। केंद्र सरकार राज्य को भरपूर मदद कर रही है चाहे वह ऑक्सीजन का मामला हो या फिर दवा का मामला हो केंद्र सरकार राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रभावी बनाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है बल्कि सभी लोगों को एकजुट होकर कोविड-19 से मुकाबला करने का है। वहीं पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है और भाजपा अच्छी स्थिति में है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष बलराम दुबे ,जिला परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे ,मीरा प्रवीण सिंह, असीम मंडल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.