अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, अकीदतमंदों ने मस्जिद-ईदगाहों में पढ़ी नमाज Dhanbad News
बकरीद मुस्लिम समाज का खास पर्व है। यह हजरत इब्राहिम के अल्लाह के प्रति अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।
By mritunjayEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 11:52 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 11:52 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। कोयलांचल में बकरीद का त्योहार अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। इस दाैरान अकीदतमंदों ने ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अता की। धनबाद शहर के रेलवे ग्राउंड में सुबह विशेष नमाज का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। बकरीद मुस्लिम समाज का खास पर्व है। यह हजरत इब्राहिम के अल्लाह के प्रति अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।
धनबाद रेलवे ग्राउंड में नमाज के दाैरान अकीदतमंदों (श्रद्धालुओं) अल्लाह ताला से देश, झारखंड और अपने परिवारकी तरक्की के लिए लोगों ने दुआ की। इस माैके पर पुराना बाजार मस्जिद के इमाम ने कहा कि बकरीद त्याग और कुर्बानी का त्योहार है। यह प्रेम और भाईचारगी का संदेश देता है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें