धनबाद, जेएनएन। धनबाद समेत राज्य भर से पांच दर्जन पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राज्यपाल पदक व वीरता तथा सराहनीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री पदक से नवाजा जाएगा। इसके लिए गुरुवार को रांची में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां राज्यपाल व मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करेंगे।
धनबाद से बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल को मुख्यमंत्री के हाथों वीरता पदक मिलेगा। नितिन खंडेलवाल की पोस्टिंग हाल में ही धनबाद में हुई है। वहीं सराहनीय सेवा के लिए जैप 3 गोविंदपुर के इम्तेयाज अहमद एवं रामायण मुर्मू को झारखंड पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। विशिष्ट सेवा के लिए 3 पुलिस पदाधिकारियों को झारखंड राज्यपाल पदक से अलंकृत किया जाएगा। वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक से 30 पुलिस पदाधिकारियों एवं सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से 27 पुलिसकर्मियों को अलंकृत किया जाएगा।
Posted By: Mritunjay
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप