विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबूलाल बोले- मुख्‍यमंत्री पद से हेमंत को हटाने के लिए लगातार राज्‍यपाल से मिलकर अपनी बात रख रही है भाजपा

By Deepak Kumar PandeyEdited By:
Published: Thu, 28 Apr 2022 12:15 PM (IST)

गुरुवार को दुमका में बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन को यह बताना चाहिए कि उनका असली पता-ठिकाना क्या है। ...और पढ़ें

बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वह कहां के रहने वाले हैं।
बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वह कहां के रहने वाले हैं।

जागरण संवाददाता, दुमका: पूर्व मुख्‍यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड की सत्ता पर एक बहुरूपिया बैठा है। कहा कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और उनका पूरा परिवार राज्य का बेड़ा गर्क करने में लगे हैं। गुरुवार को दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह बताना चाहिए कि उनका असली पता-ठिकाना क्या है। जमीनों के दस्तावेज को दिखाते हुए कहा कि रांची, बोकारो, धनबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में मुख्यमंत्री व इनके परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग पता दिखाकर जमीन ली है। इस दरम्यान सीएनटी एक्ट समेत तमाम कानूनी प्राविधानों का जमकर दुरुपयोग हुआ है। कहा कि ऐसे बहुरूपिया को राज्य की सत्ता पर बैठे रहने का कोई हक नहीं है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री पद से हेमंत को हटाने के लिए राज्यपाल से मिलकर अपनी बातों को लगातार रख रही है।

धोखाधड़ी और सत्‍ता का किया है दुरुपयोग: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोरेन परिवार ने धोखाधड़ी व पावर का दुरुपयोग कर रांची, धनबाद, बोकारो समेत कई शहरों में जमीन ली है, जिसमें सीएनटी एक्ट का खुलकर उल्लंघन हुआ है। कहा कि मुख्यमंत्री ने खनन पट्टा के लिए जिस पते का इस्तेमाल किया है, वह बूटी मोड़ बरियातू अनगढ़ा का है। वहीं पट्टा कैंसिल करने का जो पता दिया है, वह हरमू हाउसिंग कालोनी का है। इसी तरह से धनबाद और बोकारो में भी पता-ठिकाना बदल कर जमीन ली गई है।

बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वह कहां के रहने वाले हैं। कहा कि फर्जी कागजात बनाकर पूरे राज्य में जमीन की लूट हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है। विकास ठप है और हेमंत सरकार को इसकी जरा भी फिक्र नहीं है। कहा कि राज्य में कानून का राज तब तक स्थापित होना संभव नहीं है, जब तक सत्ता पर हेमंत सोरेन काबिज हैं। मौके पर पार्टी नेता विनोद शर्मा, विवेकानंद राय, पिंटू अग्रवाल आदि मौजूद थे।