भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही भाजपा सरकार : बाबूलाल
महुदा-राजगंज: झाविमो के हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के तहत राजगंज व महुदा क्षे˜
संवाद सहयोगी, महुदा-राजगंज: झाविमो के हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के तहत राजगंज व महुदा क्षेत्र के राधानगर में रविवार को पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत आयोजित सभा को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए मरांडी ने कहा कि विधि व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। पारा शिक्षकों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। सत्ता में शामिल लोग खनिज संपदा लूट रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को अपनी मुट्ठी में ले रखा है। मीटू के मामले सामने आए हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।
सरकार के खिलाफ हमला तेज करते हुए मरांडी ने कहा कि झूठ बोलकर भाजपा सत्ता में आई और भ्रष्टाचारी तथा लूटने वालों का साथ दिया। कहा कि 2019 में झाविमो सरकार में आएगी तो डिग्रीधारियों को स्थायी नियोजन देने का काम करेगी।
कहा कि खाताधारियों के खाते में लाखों रुपये तो आए नहीं उलटे गरीबों के जनधन खाते से सरकार ने करोड़ों कमा लिए। हर घर में गैस उपलब्ध कराई लेकिन दाम इतना बढ़ा दिया कि गैस की पुन: खरीदने में लाभुक एजेंसी के पास नही जा रहे। बाघमारा विधानसभा के लोगों से मोर्चा के युवा नेता व जिप सदस्य संतोष महतो को एक मौका देने की अपील की। पूर्व विधायक डॉ. सबा अहमद ने कहा कि झूठे वादों के कारण आज हर जगह भाजपा की हार हो रही है। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भय व आतंक को समाप्त करना होगा।
सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा तथा संचालन जयराम महतो ने किया। संबोधित करने वालों केंद्रीय सचिव रमेश राही, जिप सदस्य संतोष महतो, सरोज ¨सह, योगेद्र यादव, वीरेंद्र हासदा, मो. शाहनवाज, रशीद खालिद आदि शामिल थे। राजगंज में सभा की अध्यक्षता सुरेश किस्कू व संचालन मृत्युंजय ¨सह ने किया। मौके पर दिलीप चौधरी, संतोष मंडल, रामनारायण भगत, राजेश सहानी, बनमाली महतो, संतोष चौरसिया, श्रीनिवास गोयल, मुरली महतो आदि मौजूद थे। संतोष महतो के नेतृत्व में निकली बाइक रैली
इससे पहले जिप सदस्य संतोष कुमार महतो क नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। सभा स्थल से शुरू होकर महुदा बाजार, महुदा मोड़ का भ्रमण करते हुए लोहपिट्टी मोड़ पहुंची। यहां मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो के सुप्रीमो बाबुलाल मरांडी, केंद्रीय उपाध्यक्ष सबा अहमद व अन्य नेताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया व गाजे बाजे के साथ उन्हें सभास्थल तक ले आए।