Baba Baidyanath Temple Deoghar: नई व्यवस्था में भक्तों से गुलजार हुआ बाबा दरबार, जारी रहेगा अरघा सिस्टम
लॉकडाउन के बाद मंदिर खोलन पर जलाभिषेक के लिए अरघा सिस्टम शुरू किया गया है। स्पर्श पूजा पर रोक है। भक्तों की संख्या 200 से बढ़ाकर एक हजार कर दी गई है। मंदिर में अभी अरघा सिस्टम जारी रहेगा। स्पर्श पूजा पर रोक है।
देवघर [ अजय परिहस्त ]। Baba Baidyanath Temple Deoghar बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रविवार से नई व्यवस्था लागू हो गई। अब दूसरे राज्यों के भक्त भी बाबा के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त कर सकेंगे। पूर्व में जहां आम भक्तों के लिए बाबा मंदिर सुबह सात से दस बजे तक ही खुला रहता था, वहीं अब सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक एक हजार भक्तों को पूजा कराने की व्यवस्था की गई है। रविवार को सुबह 4:10 बजे बाबा का पट सरकारी पूजा के लिए खोला गया। पुजारी अजय झा समेत सीमित संख्या में तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक विधि से पूजा की।
कोरोना से बचाव के लिए बरती जा रही सतर्कता
सुबह छह बजे तक भक्तों की पूजा के लिए गर्भगृह तक अरघा लगा दिया गया था। शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए भक्तों की कतार टेल प्वाइंट मानसिंघी स्थित फुट ओवरब्रिज के प्रवेश द्वार तक पहुंच गई थी। यहीं पर ई-पास की जांच के लिए काउंटर बना दिया गया था तथा थर्मल स्क्रीनिंग भी यहीं की जा रही थी। कर्मी भक्तों को सैनिटाइज करने के साथ यह भी सुनिश्चित कर रहे थे कि कोई बगैर मास्क के प्रवेश नहीं करें। इधर सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
अभी अरघा सिस्टम से जलाभिषेक
लॉकडाउन के बाद मंदिर खोलन पर जलाभिषेक के लिए अरघा सिस्टम शुरू किया गया है। स्पर्श पूजा पर रोक है। भक्तों की संख्या 200 से बढ़ाकर एक हजार कर दी गई है। मंदिर में अभी अरघा सिस्टम जारी रहेगा। स्पर्श पूजा पर रोक है।
पूरी जानकारी लोगों तक पहुंचने में विलंब हुआ, जिसके कारण 257 लोग ही ई-पास के लिए आवेदन कर सके। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ेगी। इस कारण जो बगैर पास के भी आए थे, उन्हें भी रियायत देते हुए पूजा कराई गई। संकल्प व अन्य संस्कार मंदिर के बाहर होंगे। श्रद्धालु अपने तीर्थ-पुरोहित के माध्यम से भी ई पास बनवा सकते हैं। ई पास संबंधित कोई जानकारी श्रद्धालु मंदिर के प्रशासनिक भवन से ले सकते हैं।
-कमलेश्वर प्रसाद सिंह, उपायुक्त, देवघर