Move to Jagran APP

आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी युद्धस्तर पर जुटे धनबाद के लोग

इस वर्ष 2022 में भारत आजादी के 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी में युद्धस्तर पर जुट हुआ है। इस कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया गया है। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहा।

By Atul SinghEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 03:01 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 03:01 PM (IST)
आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी युद्धस्तर पर जुटे धनबाद के लोग
13 से 15 अगस्त के बीच मनाया जाएगा। ( जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबादः इस वर्ष 2022 में भारत आजादी के 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी में युद्धस्तर पर जुट हुआ है। इस कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया गया है। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहा। हर घर तिरंगा अमृत महोत्सव का वास्तविक उत्सव 13 से 15 अगस्त के बीच मनाया जाएगा। लेकिन हर घर तिरंगा अभियान से संबधित कार्यक्रम पुरे देश के साथ धनबाद जिले में 2अगस्त से शुरू हो चुके है। इस अभियान के तहत मकसद लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।

loksabha election banner

आजादी के 75वीं अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले के मुसलिम समुदाय के लोग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा शहर के लोगों को अपने-अपने घरों तिरंगा लगाने के लिए अपील की जा रही हैं।

जोरों से हो रही तिरंगे की बिक्री

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए शहर के पुराना बाजार, हीरापुर बाजार, सरायढ़ेला बाजार सहित अन्य छोटे बड़े दुकानों में तिरंगे की बिक्री बढ़ गई है। इसके अलावा शहर के कोर्ट मोड़ स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में तिरंगा झंडा राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की बिक्री 2 अगस्त से की जा रही है। इस वक्त हेड पोस्ट ऑफिस में 3 फीट लंबे और 2 फीट चौड़ी वाली राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री हो रही है। जिसका मूल मात्र 25 रुपया निर्धारित किया गया है। इसके लिए लिए हेड पोस्ट ऑफिस में अलग से काउंटर नंबर सात बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.