महुदा में मैट्रिक में सफल विद्यार्थी पुरस्कृत
संवाद सहयोगी, महुदा: रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा में सोमवार को परीक्षाफल वितरण समारोह का आयो
संवाद सहयोगी, महुदा: रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा में सोमवार को परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस, राज्य कर पदाधिकारी रेशमी कुमारी, विद्यालय के संस्थापक सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, प्राचार्य डा.आरके यादव तथा प्रधानाध्यापक मधुसूदन महतो की तरफ से मैट्रिक परीक्षा 2021 में सफल हुए छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में सफल छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि व मेडल दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस ने कहा कि इस विद्यालय के मैट्रिक का परिणाम बहुत ही अच्छा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे मेहनत कर समाज गढ़ने में अपना सहयोग दें। विकट परिस्थिति में भी मेहनत करना न छोड़ें, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने की भी सलाह दी। जलेश्वर ने कहा कि इस धरती पर सबसे बड़ा अमृत शिक्षा है। जो विद्यार्थी अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करते हैं वे अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। पहले शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़े शहर में जाना पड़ता था। अब घर के नजदीक शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसलिए आप सब मेहनत करें और उच्च शिक्षा हासिल करें। समारोह में छात्राओं की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह का संचालन प्रधानाध्यापक तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य ने किया। कार्यक्रम में भोला रजक, उमेश चंद्र महतो, पितांबर रवानी, रंजीत कुमार झा, संध्या सिंह, बंधुलाल महतो, अवधेश कुमार मिश्र, किशोर कुमार ठाकुर, युगल किशोर महतो, सूर्यकांत महतो, परमेश्वर सिंह, शिवाकर महतो, मिथिलेश प्रसाद सिंह, जब्बार अंसारी, दुर्गा रवानी, संध्या सिंह आदि मौजूद थे।