Move to Jagran APP

BJP MLA Dhanbad: भाजपा विधायक राज सिन्हा ने खोला 'राज', खुद बताया किसकी वजह से जीते चुनाव

BJP MLA Dhanbad Raj Sinha धनबाद विधायक राज सिन्हा का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद से धनबाद सहित झारखंड की सियासत में भूचाल आ गया है। वायरल ऑडियो में राज सिन्हा पूरे तेवर में यह बता रहे हैं कि वे किसकी वजह से विधायक बने हैं।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 04:09 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 04:11 PM (IST)
BJP MLA Dhanbad: भाजपा विधायक राज सिन्हा ने खोला 'राज', खुद बताया किसकी वजह से जीते चुनाव
धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा। (फाइल फोटो)

धनबाद, जेएनएन। धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद से धनबाद सहित झारखंड की सियासत में भूचाल आ गया है। वायरल ऑडियो में राज सिन्हा पूरे तेवर में यह बता रहे हैं कि वे किसकी वजह से विधायक बने हैं। दअरसल, धनबाद जिले में मंडलस्तरीय भाजपा नेता की बेटी का अपहरण हो गया है। अपहरण का आरोप अल्पसंख्यक समुदायक के युवक पर लगा है। बेटी की बरामदगी के लिए भाजपा नेता पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के यहां दर-दर भटक रहा है।

loksabha election banner

इसके बाद मंडलस्तरीय भाजपा नेता ने परेशान होकर विश्व हिंदू परिषद के नेताओं से संपर्क साधा है। इसपर मुंबई के वीएचपी नेता प्रमोद मिश्रा ने धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा को फोन पर बात की। बातचीत के दौरान राज सिन्हा ने एक-एक कई राज खोल दिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि वे सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से चुनाव नहीं जीते हैं बल्कि इसके पीछे और भी वजह है।

दरअसल, वीएचपी नेता ने फोन पर धनबाद विधायक से कहा कि देश में सिर्फ मोदी का नाम चलता है और बाकी सभी विधायक उनके नाम से ही चुनाव जीत जाते हैं। इसपर राज सिन्हा भड़क गए। उन्होंने कहा कि सिर्फ मोदी का ही नाम चलता तो सभी विधायक बन जाते। यहां एक से एक लोग चुनाव लड़े। यहां तक कि झारखंड में भाजपा के मुख्यमंत्री भी चुनाव हार गए। वह कैसा काम करते हैं, कैसा नहीं यह धनबाद आकर देख लें। इस मुद्दे पर विधायक का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.