Move to Jagran APP

BJP Dhanbad: बेटी के अपहरण के बाद पार्टी से सहयोग नहीं मिलने पर भाजपा नेता आहत, शेखी बघारते विधायक का ऑडियो वायरल-मोदी के नाम पर मुख्यमंत्री क्यों नहीं जीत गए

प्रमोद मिश्रा नाम के एक विहिप कार्यकर्ता से कह रहे थे। विहिप कार्यकर्ता ने उनसे सवाल किया था कि पीड़ित व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ता है। बावजूद इसके कोई जनप्रतिनिधि उसका साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसा क्यों। सिन्हा ने कहा यह सवाल पूछने वाले प्रमोद होते कौन हैं। प्

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 03:17 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 03:17 PM (IST)
BJP Dhanbad: बेटी के अपहरण के बाद पार्टी से सहयोग नहीं मिलने पर भाजपा नेता आहत, शेखी बघारते विधायक का ऑडियो वायरल-मोदी के नाम पर मुख्यमंत्री क्यों नहीं जीत गए
धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा और मुंबई के वीएचपी नेता प्रमोद मिश्रा का ऑडियो वायरल।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद जिले में मंडलस्तरीय भाजपा नेता की बेटी का अपहरण हो गया है। अपहरण का आरोप अल्पसंख्यक समुदायक के युवक पर है। बेटी की बरामदगी के लिए भाजपा नेता पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के दर-दर भटक रहा है। उसे अपेक्षित मदद नहीं मिल रही है। उसने विश्व हिंदू परिषद के नेताओं से संपर्क साधा है। इसके बाद धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा और मुंबई के वीएचपी नेता के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो ने धनबाद भाजपा की राजनीति में हलचल मचा दी है। पार्टी के छोटे कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों को चुनाव जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक देते हैं। लेकिन जब चुनाव जीत जाते हैं तो शेखी बाघरते हैं। यहां तक की अपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बड़े समझने लगते हैं।

loksabha election banner

खुद अपनी बेटी को संभाल कर नहीं रख सकता

विधायक राज सिन्हा का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कच्छी बलिहारी से अगवा युवती के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि वह खुद अपनी बेटी को घर में संभाल कर नहीं रख सकता तो हम क्या करें। सिन्हा के मुताबिक युवती को थाना से उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया था। वह फिर घर से भाग गई। उनके मुताबिक पुलिस अपना काम कर रही है। और उन्होंने आज भी एसएसपी से इस संबंध में बातचीत की है।

भाजपा नेता है पीड़ित

दरअसल सिन्हा यह बात प्रमोद मिश्रा नाम के एक विहिप कार्यकर्ता से कह रहे थे। विहिप कार्यकर्ता ने उनसे सवाल किया था कि पीड़ित व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ता है। बावजूद इसके कोई जनप्रतिनिधि उसका साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसा क्यों। सिन्हा ने कहा यह सवाल पूछने वाले प्रमोद होते कौन हैं। प्रमोद का कहना था कि हम लोगों ने वोट दे दिया तभी आप विधायक बने। आप हमारे सेवक हैं तो हम लोग पूछेंगे। इस पर सिन्हा गरम हो गए। कहा कि कोई भी उनसे इस तरह अभद्रता से सवाल नहीं पूछ सकता। मुझे जो करना है मैं कर रहा हूं। पुलिस भी काम कर रही है। युवती बालिग है। क्या किया जा सकता है।

मोदी के नाम पर तो सब जीत लेता, यहा मुख्यमंत्री भी हार गए

प्रमोद मिश्रा के यह कहने पर कि सिर्फ मोदी का नाम चलता है और बाकी सभी विधायक उनके नाम से जीते हैं। सिन्हा भी भड़क गए।  उन्होंने कहा कि सिर्फ मोदी का ही नाम चलता तो सभी विधायक बन जाते। यहां एक से एक लोग लड़े। यहां तक कि मुख्यमंत्री भी हार गए। वह कैसा काम करते हैं, कैसा नहीं यह धनबाद आकर देख लें। इस मुद्दे पर विधायक का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.