Move to Jagran APP

Jharkhand: विधायक प्रदीप यादव पर दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला पर हमला, डर से झारखंड छोड़ने का एलान

महिला के अनुसार उसपर 8 मार्च की रात जानलेवा हमला हुआ। यह जानकारी महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 10 Mar 2020 08:14 AM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 06:49 AM (IST)
Jharkhand: विधायक प्रदीप यादव पर दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला पर हमला, डर से झारखंड छोड़ने का एलान
Jharkhand: विधायक प्रदीप यादव पर दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला पर हमला, डर से झारखंड छोड़ने का एलान

बोकारो, जेएनएन। झारखंड विकास मोर्चा (प्रो) से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक प्रदीप यादव पर दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले से आहत महिला ने झारखंड छोड़ने का एलान कर दिया है। 

loksabha election banner

रविवार की रात हुआ हमला 

महिला के अनुसार उसपर 8 मार्च की रात जानलेवा हमला हुआ। यह जानकारी महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी है। लिखा है-कल रात होली के कार्यक्रम से लौटते वक्त रात्रि 1:00 बजे मुझ पर गोली चलाई गई। मेरे झारखंड में रहने पर बहुत दिक्कत है। इसलिए मैं झारखंड छोड़ कर जा रही हूं। हमेशा के लिए। हालांकि अब तक महिला की ओर से पुलिस में कोई भी लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। उनसे कई बार संपर्क साधने की कोशिश हुई लेकिन बात नहीं हो सकी।

अब तक लिखित शिकायत नहीं 

महिला की बहन के अनुसार दोनों बहनें चास में आयोजित होली के एक कार्यक्रम से अपने घर सेक्टर 2D लौट रही थीं। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनकी कार को रोक उनके ड्राइवर के साथ मारपीट किया। गोली चलाई और जान मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला और उसकी बहन ने सेक्टर 4 थानेदार विनोद कुमार से संपर्क साधा था। थानेदार ने मामले की शिकायत सिटी थाने में करने को कहा। हालांकि अब तक सिटी थाने में महिला और उसके परिजनों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

कौन है महिला

अपने ऊपर जानलेवा हमला का आरोप लगाने वाली और डर से झारखंड छोड़ने का एलान करने वाली महिला लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड विकास मोर्चा (प्रो) के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रदीप यादव पर गंभीर आरोप लगाई थी। महिला के अनुसार यादव ने देवघर स्थित एक होलट में गलत काम किया। महिला भी झाविमो की पदाधिकारी थीं। लोकसभा चुनाव के बाद देवघर पुलिस के कड़े रूख के बाद प्रदीप यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया था। काफी दिनों तक जेल में रहना पड़ा। अब जमानत पर हैं। 

सत्ता परिवर्तन का असर 

महिला ने प्रदीप यादव पर जब आरोप लगाई थी तो झारखंड में भाजपा की सरकार थी। इस मामले में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने चुनाव में प्रदीप यादव के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। भाजपा सरकार में पुलिस ने प्रदीप यादव के खिलाफ सख्ती की। अब सरकार बदल चुकी है। पोडैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव झाविमो से कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। झारखंड में झामुमो की सरकार है। कांग्रेस सहयोगी पार्टी है। पुलिस अब प्रदीप यादव के प्रति नरम है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.