Move to Jagran APP

निरसा के पिछड़ेपन के लिए JMM ने MCC-BJP पर बोला हमला, मंडल ने की बदलाव की वकालत

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य अशोक मंडल बदलाव यात्रा निकाल कर निरसा के पिछड़ेपन के लिए भाजपा और मासस के विधायक अरुप चटर्जी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 05:43 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 05:43 PM (IST)
निरसा के पिछड़ेपन के लिए JMM ने MCC-BJP पर बोला हमला, मंडल ने की बदलाव की वकालत
निरसा के पिछड़ेपन के लिए JMM ने MCC-BJP पर बोला हमला, मंडल ने की बदलाव की वकालत

थापरनगर, जेएनएन। निरसा विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य अशोक मंडल बदलाव यात्रा निकाल कर निरसा के पिछड़ेपन के लिए भाजपा और मासस के विधायक अरुप चटर्जी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने निरसा के विकास के लिए बदलाव की वकालत की है।

loksabha election banner

झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के खिलाफ झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा पर हैं। बदलाव यात्रा के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर भी यात्रा की जा रही है। इसी के तहत तहत रविवार को झामुमो नेता अशोक मंडल के नेतृत्व में निरसा प्रखंड के मंझलाडीह, दुर्गापुर एवं रघुनाथपुर गांवों में पदयात्रा निकाला गया। पदयात्रा के माध्यम से राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाया गया। झारखंड में मूल वासियों एवं आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय के बारे में जानकारी दी गई।

ग्रामीणों से अशोक मंडल ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। बड़े भवन बना देने से विकास नहीं होता है। निरसा प्रखंड में ही अस्पताल के लगभग करोड़ों रुपये की लागत से पांच बड़े-बड़े अस्पताल भवन बनकर तैयार हैं। परंतु उसमें चिकित्सक नहीं हैैं जिससे आमजनों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। विद्यालयों में शिक्षक नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भूमि अधिग्रहण कानून से आदिवासियों व स्थानीय मूल निवासियों की जमीन को हड़पकर कारपोरेट घरानों को सौंपने की साजिश रची जा रही है। कार्यक्रम में महादेव मुर्मू, ठाकुर मांझी, रामनाथ सोरेन, शिवलाल सोरेन, दुलाल चक्रवर्ती, उपेंद्रनाथ पाठक, मो. फारूक, चंदन बाउरी, जितेन तिवारी, साहेबलाल मुर्मू, टार्जन सोरेन, दीपक हांसदा, बाबूलाल टुडू, दिनेश सोरेन इत्यादि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.