बॉलीवुड में झरिया के जावेद की धमाकेदार एंट्री
जावेद ने कहा कि अम्मी जहदा खातून व अब्बा मो. इमामुद्दिन के साथ देशवासियों की हंसी बन सकूं यही जिंदगी की तमन्ना है।
By Edited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 03:16 AM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 09:58 AM (IST)
झरिया : कोयलांचल में कलाकारों की कमी नहीं। अब यह दिखने भी लगा है। झरिया के बनियाहीर निवासी जावेद पठान की बॉलीवुड में जोरदार इंट्री हुई है। जावेद ने बॉलीवु़ड में एक हॉरर मूवी से दस्तक दी है। हॉरर लव स्टोरी नाम की इस मूवी का पहला पोस्टर गुरुवार को मुंबई में फिल्म के डायरेक्टर व प्रोडक्शन यूनिट ने एक समारोह में जारी किया। यह फिल्म अप्रैल महीने में रिलीज होगी। शू¨टग में 22 दिनों का समय लगा। बतौर लीड एक्टर जावेद इसे अपने लिए बड़ी उपलब्धि मानते हैं। उसका सपना अब हकीकत में बदल रहा है। उसकी उपलब्धि से पूरा झरिया झूम उठा है। जावेद ने कहा कि अम्मी जहदा खातून व अब्बा मो. इमामुद्दिन के साथ देशवासियों की हंसी बन सकूं यही ¨जदगी की तमन्ना है। हॉरर लव स्टोरी के बारे में बताया कि इसके डायरेक्टर इसरार अहमद हैं। इंस्पेक्टर के रोल में दमदार भूमिका के साथ शक्ति कपूर, कॉमेडियन सुनील पाल, मुश्ताक खान आदि हैं। यह दो आत्माओं की प्रेम कथा है। जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या चौबे हैं। कहानी में दो अलग-अलग घटनाओं में मारे गए हीरो-हीरोइन मृत्यु के बाद कब्रिस्तान में मिलते हैं और यहीं से शुरू होती है इनकी लव स्टोरी। साथ मिलकर दोनों बदला लेते हैं। फिल्म में दो गाने हैं। जावेद ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने किरदार को पूरी तरह से जीने की कोशिश की है। जावेद इस फिल्म से पहले कई टीवी सीरियल में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। हाल में बिग मैजिक चैनल में प्रसारित होनेवाले हम पांच फिर से धारावाहिक में खलिया पहलवान की भूमिका में हैं। हंसी का जोरदार दंगल दर्शकों को आनंदित कर रहा है। इससे पहले आनेवाले धारावाहिकों में महाराणा प्रताप, जोधा अकबर, महाबली हनुमान आदि में भी अभिनय को सराहना मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें