जाली नोट के साथ पकड़े गए चिरकुंडा के दो युवक, बंगाल पुलिस बता रही अंतरप्रांतीय अपराधी
पुरुलिया एसपी ने भी पकड़े गए प्रकाश सिंह और भगत सिंह से पूछताछ की। एसपी आकाश मागरिया का मानना है कि दोनों अंतरप्रांतीय अपराधी हैं और इनका कार्यक्षेत्र कोलकाता तक है।
By Edited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 11:52 AM (IST)
पंचेत, जेएनएन। धनबाद से सटे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के नितुरिया थाना क्षेत्र में चेकनाका पर गुरुवार को चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चिरकुंडा थाना क्षेत्र के चाच कोलियरी निवासी प्रकाश सिंह और भगत सिंह को 50 हजार के नकली नोटो के साथ चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक सहोदर भाई हैं। पुलिस ने जाच शुरू कर दी है।
दोनों भाई बाइक से जा रहे थे कि वाहन जाच के दौरान पुलिस ने दोनों को रुकवाया। दोनों की गतिविधि से संदेह होने पर जब जाच की गई तो प्रकाश सिंह के पास से पुलिस ने दो-दो हजार के 25 नोट बरामद किए। नितुरिया पुलिस का मानना है कि बरामद सभी नोट जाली है व बाइक भी चोरी की है। पुलिस को शक है कि दोनों जाली नोट का कारोबार करते हैं और व्यापारियों को चूना लगाते हैं। पुरुलिया एसपी ने भी पकड़े गए दोनों युवकों से लंबी पूछताछ किया है। पुरुलिया एसपी आकाश मागरिया का मानना है कि दोनों अंतरप्रांतीय अपराधी है और इनका कार्यक्षेत्र कोलकाता तक है।
पुलिस सूत्रों का मानना है कि जाली नोट कारोबार के बड़े गिरोह से दोनों जुड़े हुए हैं। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर बंगाल पुलिस गिरोह के सरगना को पकड़ने की फिराक में है और इसे लेकर छापेमारी भी की जा रही है। पकड़े गए दोनों युवक के चिरकुंडा क्षेत्र के साथी की भी तलाश पुलिस को है। जानकारी हो कि युवकों के पिता पूर्व बीसीसीएल कर्मी है और चिरकुंडा थाना के चाच कोलियरी में रहता है। करीब छह माह पूर्व प्रकाश को धनबाद पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा था। एसओजी ने उसके घर पर छापेमारी की थी। इससे पहले भी बाइक चोरी के कई मामले चिरकुंडा थाने में उसके खिलाफ दर्ज है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें