यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ankita Murder Case: अंकिता मामले में देरी से प्रतिक्रिया देने पर घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल... यूजर ने कहा, बहुत जल्द जागे
इस ट्वीट के बाद लोग अलग-अलग तरह से केजरीवाल को ट्रोल कर रहे है। कुछ उनके लेट ट्वीट पर भड़के ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, धनबाद। दुमका की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बुधवार को ट्वीट किया। केजरीवाल का यह ट्वीट अंकिता के दाह-संस्कार के एक दिन बाद आया है। ट्वीट में लिखा है। "झारखंड में छात्रा अंकिता सिंह के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। इस तरह के जघन्य अपराध को देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि मृतका और उनके परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।" केजरीवाल के इस ट्वीट पर अबतक दो हजार के करीब लोगों ने रीट्वीट किया है। वहीं 11 हजार के लगभग लोगों ने इसे लाइक किया है।
इस ट्वीट के बाद लोग अलग-अलग तरह से केजरीवाल को ट्रोल कर रहे है। कुछ उनके लेट ट्वीट पर भड़के दिखे। कहा कि बहुत जल्द जागे। वहीं एक यूजर ने उन्हें बिक्किज बानो केस पर से चुप्पी तोड़ने को कहा। हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने ट्रोल किया। केजरीवाल को अपनी-अपनी तरह से घेरने में लगे हुए है।

यहां देखिए: twitter.com/ArvindKejriwal/status/1564475991954956297
गोरतलब है कि हत्यारे शाहरुख ने अंकिता को 22 अगस्त को फोन पर धमकी थी। उसने कहा था कि मुझे स्वीकार कर लो वरना तुम्हें व तुम्हारें परिवार को जान से मार देंगे। उसके अगल दिन 23 अगस्त को शाहरुख अपने साथी छोटू के साथ खिड़की पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया था। घटना के लगभग 24 घंटे बाद उसे रांची के रिम्स में भर्ती किया गया था। भर्ती के 69 घंटे के बाद ही 27 अगस्त को रात दो बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दी। इसके विरोध दुमका शहर बंद रहा।
