विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉकडाउन में सब्जी ढुलाई की आड़ में पशु तस्करी, वाहन दुर्घटना के बाद भाग निकले तस्कर Dhanbad News

By MritunjayEdited By:
Published: Wed, 20 May 2020 10:42 AM (IST)

लॉकडाउन के दाैरान सब्जी और राशन ढुलाई की छूट है। इसी की आड़ में पशु तस्करी की जा रही है। ...और पढ़ें

लॉकडाउन में सब्जी ढुलाई की आड़ में पशु तस्करी, वाहन दुर्घटना के बाद भाग निकले तस्कर Dhanbad News
लॉकडाउन में सब्जी ढुलाई की आड़ में पशु तस्करी, वाहन दुर्घटना के बाद भाग निकले तस्कर Dhanbad News

तोपचांची, जेएनएन। लॉकडाउन के दाैरान भी पशुओं की तस्करी जारी है। जीटी रोड होते हुए यूपी और बिहार से पश्चिम बंगाल में चोरी-छुपे पशुओं को भेजा जा रहा है। इसका खुलासा बुधवार सुबह तोपचांची में हुआ। जीटी रोड पर तोपचांची थाना क्षेत्र के दुमदुमी गांव के पास वाहन दुर्घटना के बाद चालक और खलासी भाग निकले। पशुओं को सब्जी वैन के अंदर छुपा कर रखा गया था। 

दुमदुमी गांव के समीप नेशनल हाइवे पर बुधवार की सुबह बिहार से धनबाद की ओर जा रहे अवैध जानवर लदे वाहन का पिछला चक्का टूट गया। इसके बाद पशु तस्कर छतिग्रस्त वाहन को सड़क पर छोड़ फरार हो गए। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुची और वाहन को जब्त कर थाने ले गई। वाहन पर लदे  6 जनावरों को सड़क के किनारे बांध कर रखा गया है। जिस वाहन पर जानवर लदे थे वह  6 जानवरों के लायक नही था। जानवरों को ठूस-ठूस कर रखा गया था। किसी को शक नही हो इसके लिए वाहन के ऊपर स्टैंड बनाकर सड़ी हुई सब्जियां रखी हुई थी। जानवरों को लेकर वाहन कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

लॉकडाउन के दाैरान सब्जी और राशन ढुलाई की छूट है। इसी की आड़ में पशु तस्करी की जा रही है। वाहनों के ऊपर सब्जी और राशन रख दिया जाता है। अंदर में पशुओं को ठूस-ठूस कर रखा जाता है।