20 फुट नीचे भंसी एना तालाब की सीढ़ी, फायर एरिया में निर्माण पर सवाल Dhanbad News
नगर निगम के वार्ड नंबर 35 स्थित एना तालाब की सीढ़ी 2.19 लाख रुपये की लागत बनाई गई थी। मंगलवार सुबह तालाब की सीढ़ी भंस गई।
धनसार, जेएनएन। धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड- 35 के एना स्थित तालाब की सीढ़ी भंस गई। इस घटना के बाद फायर एरिया झरिया में हो रहे निर्माण कार्यों पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है। सवाल यह है कि क्या सुरक्षा की दृष्टि से निर्माण कार्य उचित है? क्योंकि झारखंड सरकार ने बहुत पहले निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया था लेकिन बाद आदेश को संशोधित कर दिया गया।
नगर निगम के वार्ड नंबर 35 स्थित एना तालाब की सीढ़ी 2.19 लाख रुपये की लागत बनाई गई थी। मंगलवार सुबह तालाब की सीढ़ी भंस गई। अगर यह भंसान की घटना दो दिन पूर्व छठ के माैके पर हुई रहती तो कईयों की जान जा सकती थी। संयोग से उस दिन घटना नहीं हुई। मंगलवार को सीढ़ी नीचे से 20 फुट तक धंस गई। इस घटना को लेकर घटिया निर्माण के साथ ही फायर एरिया क्षेत्र में निर्माण कार्य को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि अभी कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है।