विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव, गजरौला-हापुड़ में नहीं रुकेगी ट्रेन; रेलवे ने बताई वजह

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:08 PM (IST)

हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 17 सितंबर को गाजियाबाद यार्ड में कार्य के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जिससे गजरौला और हापुड़ में ठहराव नहीं होगा।

गाजियाबाद यार्ड में ओवरहेड तार में बदलाव से जुड़े कार्य को लेकर कई ट्रेनों के रूट में बदलाव। (प्रतीकात्मक फोटो)

गाजियाबाद यार्ड में ओवरहेड तार में बदलाव से जुड़े कार्य को लेकर कई ट्रेनों के रूट में बदलाव। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन पर रेलवे के कार्यों का असर पड़ेगा। 17 सितंबर को हावड़ा से आनंदविहार जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

गाजियाबाद यार्ड में ओवरहेड तार में बदलाव से जुड़े कार्य के कारण ट्रेन को मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, टपरी और मेरठ सिटी होकर आनंदविहार भेजा जाएगा। मार्ग में बदलाव के कारण ट्रेन का गजरौला और हापुड़ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

इससे इन दोनों स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित मार्ग और ठहराव की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

वहीं, धनबाद होकर चलने वाली आगरा कैंट-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। लखनऊ मंडल में रायबरेली-गंगागंज स्टेशनों के बीच छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते ट्रेन के परिचालन समय में बदलाव होगा और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में कुछ विलंब हो सकता है।