अमित कुमार बने धनबाद के नए डीसी, आंजनेयुलु दोड्डे गए सरायकेला-खरसावां Dhanbad News
धनबाद के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे को सरायकेला-खरसावां का उपायुक्त बनाकर भेजा गया है। जबकि जमशेदपुर के उपायुक्त अमित कुमार अब धनबाद के नए उपायुक्त होंगे।
By mritunjayEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 08:38 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 08:38 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। झारखंड सरकार ने एक दर्जन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण -पदस्थापन किया है। इससे धनबाद भी प्रभावित हुआ है। धनबाद के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे को सरायकेला-खरसावां का उपायुक्त बनाकर भेजा गया है। जबकि जमशेदपुर के उपायुक्त अमित कुमार अब धनबाद के नए उपायुक्त होंगे।
कार्मिक विभाग ने स्थानांतरण -पदस्थापन के बाबत आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नए सिरे से किए गए तबादले में दुमका, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग समेत कई जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं। सरकार ने वन सेवा के एक अधिकारी पारितोष उपाध्याय की सेवा उनके मूल विभाग को वापस करने का भी आदेश जारी किया है।
नाम कहां थे कहां गए
- राजीव कुमार : उपायुक्त, लातेहार - सीईओ, झारखंड आजीविका संर्वधन, अतिरिक्त प्रभार, निदेशक सर्ड
- मुकेश कुमार : उपायुक्त, दुमका - निदेशक, उद्योग विभाग, अतिरिक्त प्रभार, प्रबंध निदेशक, जीडको
- अमित कुमार : उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम - उपायुक्त धनबाद
- राजीव रंजन : निदेशक सर्ड - उपायुक्त साहिबगंज
- ए दोड्डे : उपायुक्त धनबाद - उपायुक्त सरायकेला-खरसावां
- छवि रंजन : उपायुक्त सरायकेला - निदेशक कृषि, बागवानी
- राजेश्वरी बी : उपायुक्त रामगढ़ - उपायुक्त दुमका
- रविशंकर शुक्ला : उपायुक्त हजारीबाग : उपायुक्त जमशेदपुर, अतिरिक्त प्रभार जियाडा
- भुवनेश प्रसाद सिंह : उपायुक्त कोडरमा : उपायुक्त हजारीबाग
- संदीप सिंह : उपायुक्त साहिबगंज - उपायुक्त रामगढ़
- घोलप रमेश गोरख : निदेशक, कृषि - उपायुक्त कोडरमा
- जिशान कमर : निदेशक खान - उपायुक्त लातेहार
- मृत्युंजय कुमार वर्णवाल : निदेशक, एड्स कंट्रोल सोसायटी - निदेशक नगरीय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार
- फैज अक अहमद मुमताज : परिवहन आयुक्त - अतिरिक्त प्रभार निदेशक खान
- पारितोष उपाध्याय : विशेष सचिव ग्र्रामीण विभाग - सेवा वापसी वन विभाग
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें