यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhanbad News: चर्म रोग विभाग के कर्मी पर लगा नर्स से छेड़खानी का आरोप, जांच में जुटा अस्पताल प्रबंधन
धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चर्म रोग विभाग के एक सरकारी कर्मी पर एक आउटसोर्सिंग ...और पढ़ें

HighLights
- शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का मामला
- वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर सीएस सुमन ने बताया कि मामले की हो रही जांच
जागरण संवाददाता, धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चर्म रोग विभाग के सरकारी कर्मी पर एक आउटसोर्सिंग कर्मी नर्स ने छेड़खानी का आरोप लगाया है।
इस संबंध में नर्स ने अपने माता-पिता को भी मामले की जानकारी दी है। अभिभावकों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की है। बताया जा रहा है कि नर्स की नौकरी 3 माह पूर्व ही में लगी है। उसने अभिभावकों को बताया कि कर्मी उसके साथ गलत नजर रख रहा है।
इधर, शिकायत मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन रेस हो गया है। मामले की जानकारी ली जा रही है। नर्स जामताड़ा की रहने वाली है।
इससे पहले भी चर्म रोग विभाग में हो चुकी है डॉक्टर के साथ घटना
चर्म रोग विभाग में 2 वर्ष पहले यहां की जूनियर डॉक्टर ने अपने सीनियर डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। मामले को लेकर काफी बवाल हुआ था, इसके लिए जांच कमेटी भी बैठी थी। बाद में किसी तरीके से मामले को शांत कराया गया था। एक बार फिर से छेड़खानी की घटना आने के बाद विभाग चर्चा में आ गया है।
इधर वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर सीएस सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें-
Palamu News: पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार
