Move to Jagran APP

Dhanbad: आजसू पार्टी नगर निगम चुनाव के पहले सभी वार्ड में कमेटी गठित कर संगठन को हरेक घर तक ले जाने का करेगी काम

पप्पू सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी नगर निगम चुनाव के पहले हरेक वार्ड में कमिटी निर्माण करके संगठन को हरेक घर तक ले जाने का काम करेगी। जल्द ही हरेक वार्ड में भी कमिटी गठन कर लिया जाएगा। सुदेश महतो के हाथो को मजबूत करने की बात कही।

By Atul SinghEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 02:03 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 02:03 PM (IST)
Dhanbad: आजसू पार्टी नगर निगम चुनाव के पहले सभी वार्ड में कमेटी गठित कर संगठन को हरेक घर तक ले जाने का करेगी काम
गांधी रोड हनुमान मंदिर के पास आजसू पार्टी के वार्ड नंबर 31 के गठन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

जागरण संवाददाता, धनबाद: गांधी रोड हनुमान मंदिर के पास आजसू पार्टी के वार्ड नंबर 31 के गठन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता धनबाद नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने किया व संचालन नगर सचिव छोटे सिन्हा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह व विशिष्ट अतिथि महासचिव दिलीप सिंह का स्वागत किया गया। सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी को बनाया गया। सचिव बबलू पासवान,उपाध्यक्ष दीपक यादव, कोषाध्यक्ष अमित सेन को बनाया गया। वार्ड नंबर 31 का प्रभारी अजय शर्मा को नियुक्त किया गया।सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

इस अवसर पर पप्पू सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी नगर निगम चुनाव के पहले हरेक वार्ड में कमिटी निर्माण करके संगठन को हरेक घर तक ले जाने का काम करेगी। जल्द ही हरेक वार्ड में भी कमिटी गठन कर लिया जाएगा।

दिलीप सिंह ने युवाओं से आजसू पार्टी में जुड़कर झारखंड में सुदेश महतो के हाथो को मजबूत करने की बात कही। आजसू पार्टी ही झारखंड की दशा और दिशा बदल सकती है।

जीतू पासवान ने कहा कि आनेवाला दिन युवाओं और बुद्धिजीवी वर्ग के सहारे झारखंड प्रदेश में आजसू पार्टी का ही है। लोगो को धरातल पर आजसू पार्टी से ही अब विकाश की उम्मीद है।

छोटे सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि वार्ड नंबर 31 में अभी भी समुचित विकास नही हुआ है और इस वार्ड का रफ्तार से विकाश आजसू पार्टी के कार्यकर्ता के हाथो से ही संभव है। धन्यवाद ज्ञापन रिशु झा ने किया।

बैठक में संतोष पासवान,पप्पू पासवान,गुरुदेव पासवान,संतोष महतो,सुनील महतो,गौतम कुमार,केशव कुमार,राहुल पासवान,विजय शंकर सिंह,हरे राम कुमार, पी सिन्हा,संतोष यादव,मनोज रजक, दीपक यादव,सनी यादव, सोनू गिरी,बिपिन कुमार, आकाश कुमार, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.