Move to Jagran APP

Lockdown 4.0: दुर्गापुर से मुंबई-चेन्नई के बीच हवाई सेवा को सिग्नल, 25 की शाम से उड़ान भरेंगे विमान

कोरोना का कोहराम शुरू होने के बाद दुर्गापुर एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान बंद हो गयी है। अब इसमें राहत दी गयी है। स्पाइस जेट के विमानों की उड़ान का समय निर्धारित हो चुका है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 11:25 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 11:25 AM (IST)
Lockdown 4.0: दुर्गापुर से मुंबई-चेन्नई के बीच हवाई सेवा को सिग्नल, 25 की शाम से उड़ान भरेंगे विमान
Lockdown 4.0: दुर्गापुर से मुंबई-चेन्नई के बीच हवाई सेवा को सिग्नल, 25 की शाम से उड़ान भरेंगे विमान

धनबाद/ दुर्गापुर, जेएनएन। दुर्गापुर (अंडाल) के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट से रविवार से विमान सेवा फिर शुरू होगी। चेन्नई एवं मुंबई के लिए स्पाइस जेट की विमान सेवा की सुविधा मिलेगी। दिल्ली एवं हैदराबाद के लिए एयर इंडिया को विमान उड़ाने की अनुमति नहीं मिली है। दुर्गापुर में हवाई जहाज की उड़ान शुरू होने से पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड के सीमावर्ती जिलों के लोगों को सहूलियत होगी।

loksabha election banner


कोरोना का कोहराम शुरू होने के बाद दुर्गापुर एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान बंद हो गयी है। अब इसमें राहत दी गयी है। स्पाइस जेट के विमानों की उड़ान का समय निर्धारित हो चुका है। टिकट भी दिया जा रहा है। फिलहाल छह दिनों के लिए चेन्नई एवं मुंबई रुट पर विमान उड़ान भरेंगे।

विमानों के उड़ान की तिथि

  • 25 मई की शाम 5.10 बजे चेन्नई से विमान उड़ान भरेगा और रात साढ़े सात बजे दुर्गापुर एयरपोर्ट पर आयेगा। फिर यहां से रात आठ बजे उड़ान भरेगा और चेन्नई में रात 10.22 बजे पहुंचेगा।
  •  25 मई को सुबह 11.45 बजे मुंबई से विमान उड़ेगा जो दोपहर 2.40 बजे दुर्गापुर पहुंचेगा। यहां से फिर दोपहर 3.10 बजे विमान मुंबई के लिए उड़ान भरेगा एवं शाम 4.45 बजे मुंबई पहुंचेगा।
     

फिलहाल स्पाइस जेट की विमान सेवा की तिथि तय हुई है। अन्य विमान सेवा शुरू होने के बारे में अभी सूचना नहीं है।  

-अपूर्व शर्मा, निदेशक, दुर्गापुर काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.