Move to Jagran APP

Ahmed Patel Passes Away: सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार के निधन से झारखंड के कांग्रेसी मर्माहत, कृषि मंत्री ने कहा-हर मर्ज की दवा थे

Ahmed Patel Passes Away धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि पटेल के निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। वह ऐसे शख्स थे तो कांग्रेस को हर संकट से बाहर निकालने में मदद करते थे। झारखंड कांग्रेस को उनका पूरा सहयोग मिलता था।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 09:48 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 09:48 AM (IST)
Ahmed Patel Passes Away: सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार के निधन से झारखंड के कांग्रेसी मर्माहत, कृषि मंत्री ने कहा-हर मर्ज की दवा थे
राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल को कांग्रेस का संकटमोचक माना जाता था (फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का बुधवार तड़के गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 71 साल के थे। उनके निधन से धनबाद के कांग्रेसी भी मर्माहत हैं। धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि पटेल के निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। वह ऐसे शख्स थे जो कांग्रेस को हर संकट से बाहर निकालने ले जाते थे। झारखंड कांग्रेस को उनका पूरा सहयोग मिलता था। 

loksabha election banner

झारखंड के कृषि मंत्री और जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख ने ट्वीट कर कहा है-अहमद पटेल कांग्रेस के लिए हर मर्ज की दवा थे। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा की हार और झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की जीत की रणनीति पटेल ने ही बनाई थी। उनका गठबंधन की राजनीति पर जोर था। उनकी पहल पर ही कांग्रेस ने 2004 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन की राजनीति की। इसके बाद केंद्र में कांग्रेस की वापसी हुई। कांग्रेस ने 10 वर्षों तक शासन किया। 

यह भी देखें: Ahmed Patel Passes Away: PM Modi, Rahul Gandhi समेत कई बड़े नेताओं ने जताया शोक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.