Move to Jagran APP

अब गांधी पर पुलिस ने किया फोकस

जागरण संवाददाता धनबाद सतीश सिंह हत्याकांड के साजिशकर्ता विकास सिंह के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अब एक अन्य मुख्य आरोपित सतीश साव उर्फ गांधी की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस का मानना है कि वह कोलकाता में छुपा हुआ है। उसे ढुंढने के लिए पुलिस की एक टीम को बंगाल भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM (IST)
अब गांधी पर पुलिस ने किया फोकस
अब गांधी पर पुलिस ने किया फोकस

जागरण संवाददाता, धनबाद : सतीश सिंह हत्याकांड के साजिशकर्ता विकास सिंह के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अब एक अन्य मुख्य आरोपित सतीश साव उर्फ गांधी की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस का मानना है कि वह कोलकाता में छुपा हुआ है। उसे ढुंढने के लिए पुलिस की एक टीम को बंगाल भेजा जाएगा। यदि सतीश उर्फ गांधी पुलिस की गिरफ्त में आता है तो इससे सतीश सिंह व समीर मंडल हत्याकांड के खुलासे में काफी मदद मिलेगी। भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या 19 अगस्त 2020 को मटकुरिया के विकास नगर में की गई थी, जबकि इस घटना से एक साल पूर्व समीर मंडल को 22 जुलाई 2019 को गोली मारी गई थी। इन दोनों कांडों में सतीश साव का नाम आया था। दोनों मामलों में पुलिस ने जो प्राथमिकी दर्ज की, इसमें सतीश उर्फ गांधी शामिल है। ऐसे में इन दोनों कांडों के उद्भेदन में गांधी अहम कड़ी है। इधर, विकास के सरेंडर करने के बाद धनबाद पुलिस ने इस मामले की समीक्षा की है। समीक्षा के बाद पुलिस अब अपना पूरा फोकस गांधी की गिरफ्तारी पर लगा दिया है। इसे लेकर एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच पदाधिकारियों से जानकारी ली गई है। गांधी को खोजने को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। गांधी के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी का आदेश दिया गया है। गांधी के बावत पुलिस को उसके कोलकाता में होने की अंतिम सूचना मिली थी। धनबाद पुलिस की एक टीम को कोलकाता भेजा जाएगा। सतीश सिंह हत्याकांड में अब तक कुल पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.