ढुलू को गोली मारने की धमकी, आरोपित आरा से पकड़ाया
युवक का कहना है कि फेसबुक पर विधायक प्रकरण पर लोग लिख रहे थे। हमने भी कमेंट किया है। पुलिसिया पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अभिषेक का भाई रणविजय सिंह के यहां काम करता है।
By Edited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 12:28 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 10:33 AM (IST)
कतरास, जेएनएन। बाघमारा विधायक ढुलू महतो को अभिषेक उर्फ बिंट्टू नामक युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट में गोली मारने की धमकी। विधायक ने इस पोस्ट की छायाप्रति बरोरा पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस रेस हो गई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से रविवार को आरोपित को आरा (बिहार) से गिरफ्तार कर धनबाद ले आई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इधर, पुलिस का कहना है युवक ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है।
आरोपित युवक का कहना है कि फेसबुक पर विधायक प्रकरण पर लोग लिख रहे थे। हमने भी कमेंट किया है। पुलिसिया पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अभिषेक का भाई कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह के यहां काम करता है। थानेदार गजेंद्र पांडेय ने कहा कि उक्त युवक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रथमदृष्टया उसके खिलाफ साक्ष्य मिला है। पुलिस अभिषेक की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में पता कर रही है। रविवार को मालकेरा न्यू क्वार्टर में रविवार को आयोजित भाजपा के मिलन समारोह में भी विरोधियों पर बरसते हुए ढुलू ने इस मामले की चर्चा करते हुए कहा कहा कि माफिया घराने से ताल्लुक रखने वाले ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह ने कहा कि मैं युवक को नहीं जानता हूं। फेसबुक पर किसी के बारे में आपत्तिजनक बातें नहीं लिखनी चाहिए, जिससे किसी के मान-सम्मान पर ठेस पहुंचे। इस पर ओछी राजनीति भी नही होनी चाहिए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें