आग तापने में भौंरा की तीन बहनें झुलसीं
भौंरा : भौंरा साउथ कोलियरी में कार्यरत मोहलबनी निवासी अशोक प्रजापति की तीन पुत्रियां सोमवार की रात घ
भौंरा : भौंरा साउथ कोलियरी में कार्यरत मोहलबनी निवासी अशोक प्रजापति की तीन पुत्रियां सोमवार की रात घर में आग तापने के क्रम में बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने तीनों को तत्काल भौरा क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। तीनों बच्चियों का चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन दो की हालत ज्यादा गंभीर थी। दोनों को सरायढेला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अशोक की 17 वर्षीय बेटी शिवानी, 12 वर्षीय किरण व 10 वर्षीय काजल आग ताप रही थी। अचानक आग धधकने से तीनों लड़कियों को बचने का भी मौका नहीं मिला। शिवानी कम झुलसी है। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। शिवानी ने बताया कि हमलोग तीनों बहनें खाना खाने बैठी थीं और उस वक्त लकड़ी जलाकर आग ताप रहे थे। लकड़ी में आग नहीं पकड़ने के कारण छोटी बहन काजल ने किरोसिन तेल डाल दिया। इससे आग धधक उठी। तीनों बहनों के कपड़े में लग गईं। हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गया। दोनों बहनों के चेहरे को छोड़कर शरीर बुरी तरह झुलसा है। दोनों बहनों का इलाज सरायढेला के अस्पताल में चल रहा है।