सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करनेवाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
धनबाद: मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में ि
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Mar 2018 03:42 PM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 03:42 PM (IST)
धनबाद: मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में निरसा पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र निवासी गिरधारी मंडल को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, धनबाद के निरसा प्रखंड की रांगामटिया पंचायत निवासी इब्राहिम के फेसबुक पोस्ट पर बेनागोरिया के गिरधारी मंडल ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके खिलाफ भाजपा नेता मधुरेंद्र गोस्वामी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गुरुवार को निरसा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें