Move to Jagran APP

झरिया विधायक के देवर को युवक ने फोन पर कहा अपशब्द, शिकायत के बाद पुलिस हुई रेस Dhanbad News

झरिया की नई विधायक पू्र्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह को अभिषेक मुखर्जी नामक युवक ने फोन करके अपशब्द कहा है। हर्ष ने इसकी शिकायत वरीय पुलिस अधिकारी से की है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 10:20 AM (IST)
झरिया विधायक के देवर को युवक ने फोन पर कहा अपशब्द, शिकायत के बाद पुलिस हुई रेस Dhanbad News
झरिया विधायक के देवर को युवक ने फोन पर कहा अपशब्द, शिकायत के बाद पुलिस हुई रेस Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झरिया की नई विधायक पू्र्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह को अभिषेक मुखर्जी नामक युवक ने फोन करके अपशब्द कहा है। हर्ष सिंह ने गुरुवार को इसकी शिकायत धनबाद के वरीय पुलिस अधिकारी से की। अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी झरिया पुलिस को दी। इसके बाद झरिया पुलिस रेस हो गई। फोन पर अपशब्द कहने वाला युवक अभिषेक मुखर्जी झरिया के ही घनुडीह का रहने वाला है।

loksabha election banner

पुलिस ने आरोपित युवक अभिषेक मुखर्जी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन युवक वहां नहीं मिला। फिलहाल पुलिस अभिषेक के दोस्तों को साथ लेकर कई स्थानों पर खोजबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक दिन पूर्व अभिषेक ने हर्ष को फोन कर अपशब्द कहा था। झरिया पुलिस अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

इधर, अभिषेक के परिवारवालों को पुलिस अपने साथ झरिया थाने लेकर आई और काफी देर तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह ने परिवार वालों को हिदायत देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि जैसे अभिषेक घर आये उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारी के दिशा निर्देश मिलने पर ही अभिषेक की खोजबीन की जा रही है। कई जगह छापामारी की गई। वह घर पर नही मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.