Move to Jagran APP

धनबाद पहुंचे अभिजीत, स्वागत में बजे ढोल-नगाड़े

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिजीत राज शनिवार को दिल्ली से धनबाद पहुंचे। स्टेशन पर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थकों ने ढोल नगाड़े और 60 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 09:17 PM (IST)
धनबाद पहुंचे अभिजीत, स्वागत में बजे ढोल-नगाड़े
धनबाद पहुंचे अभिजीत, स्वागत में बजे ढोल-नगाड़े

धनबाद : प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार धनबाद पहुंचने पर अभिजीत राज का शनिवार को कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे। वे दिल्ली से धनबाद ट्रेन से पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन पर उतरते ही कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ढोल नगाड़े के बीच माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्टेशन से निकलने के बाद बिनोद बिहारी महतो एवं बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

बाद में सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ अन्याय किया है। युवा दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। राज्य सरकार से मिलकर युवाओं के लिए झारखंड में ही रोजगार की व्यवस्था कराने की कोशिश करेंगे। इसके लिए राज्य युवा आयोग का गठन करने के लिए सरकार से मांग की जाएगी। धनबाद की जनता के लिए हर सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहेंगे। मौके पर शमशेर आलम, योगेंद्र सिंह योगी, मंटू दास, पप्पू पासवान, नवनीत सिंह नीरज, नवीन सिंह, हुमायूं रजा, अमित सिंह, देव शर्मा, भगवान दास, अशोक वर्णवाल, सावन सुमन, इम्तियाज अली, अशोक मोदक आदि काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे। कोरोना गाइड लाइन की उड़ी धज्जियां :

धनबाद स्टेशन पर अभिजीत के स्वागत के लिए युवा कांग्रेसी बड़ी संख्या में जुटे थे। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई गई। बिना प्लेटफार्म टिकट लिए ही लोग परिसर में दाखिल हो गए। अधिकांश लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया था। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन भी नहीं किया गया। इसके बाद शहर में निकाले गए जुलूस में भी कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया। स्टेशन से निकलते वक्त अभिजीत के चेहरे पर भी मास्क नहीं था। बाद में जुलूस में मास्क लगाया। यही हाल समर्थकों का भी था। अभिजीत ने बताया कि जुलूस के लिए उन्होंने जिला प्रशासन से अनुमति ली है। वहीं एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी का कहना है कि कोई अनुमति नहीं ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.