दामोदर नदी पर करोड़ों की लागत से बन रहे पुल का एक स्लैब ढहा, आधा दर्जन मजदूरों के घायल होने की आशंका Dhanbad News
दामोदर नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे पुल का एक स्लैब मंगलवार की रात ढह गया। इस घटना में करीब आधा दर्जन मजदूरों के घायल होने की आशंका है।
धनबाद, जेएनएन। जिले के बाघमारा प्रखण्ड के कुंजी नुतनडीह से बोकारो जिला के कुम्हरी बस्ती के बीच दामोदर नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे पुल का एक स्लैब मंगलवार की रात ढह गया। इस घटना में आधा दर्जन मजदूरों के घायल होने की आशंका है। निर्माण कार्य रात में चल रहा था।
स्थानिय लोगों ने पुल निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। पुल का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अन्तर्गत ग्रामीण विकास विभाग के अन्तर्गत चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल मजदूरों को रात में ही वहां से हटा दिया गया औऱ निजी क्लिनिक में उनका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल घटना के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।