Move to Jagran APP

किसी और से हो चुकी थी सगाई, पर मंदिर में अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से शादी रचा महिला थाना में कर दिया सरेंडर

प्रेम में दीवानी एक युवती अपने घर-परिवार को छोड़कर निकल गई। लड़की के घर वालों ने उसकी शादी किसी और से तय की थी। होनेवाला दूल्‍हा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कर्मचारी है। दोनों की सगाई तक हो चुकी थी लेकिन लड़की उससे शादी करने को तैयार ही नहीं हुई।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 01:35 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 01:35 PM (IST)
किसी और से हो चुकी थी सगाई, पर मंदिर में अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से शादी रचा महिला थाना में कर दिया सरेंडर
लड़की को पुलिस ने पति के साथ उसके ससुराल विदा कर दिया।

जागरण संवाददाता, धनबाद: प्रेम में दीवानी हुई एक युवती अपने घर-परिवार सभी को छोड़कर निकल गई। लड़की के घर वालों ने उसकी शादी किसी और से तय कर रखी थी। होनेवाला दूल्‍हा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कर्मचारी है। दोनों की सगाई तक हो चुकी थी, लेकिन लड़की उससे शादी करने को खुद को तैयार ही नहीं कर सकी।

loksabha election banner

जब अपने ही खिलाफ खड़े हो गए तो युवती ने बगावत के सुर छेड़ दिए। बुधवार को वह बहाना बनाकर धनबाद के बलियापुर स्थित अपने घर से निकली और ब्‍वॉयफ्रेंड मुकेश के साथ शादी रचाकर महिला थाना में सरेंडर कर दिया। उक्‍त युवक धनबाद के ही कालूबथान का रहनेवाला है। लड़की के घरवाले इस शादी से नाखुश हैं, पर लड़का लड़की दोनों बालिग हैं, लिहाजा पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। अंत में लड़की को पुलिस ने पति के साथ उसके ससुराल विदा कर दिया।

युवती की मर्जी के बगैर उसके घरवालों ने तय कर दी थी शादी: जानकारी के अनुसार, बलियापुर में रहने वालीइस युवती की शादी उसके घरवालों ने उसकी मर्जी के बगैर धनबाद के कोलाकुसमा में रहनेवाले एक लड़के से तय कर दी थी। बीते दिनों धूमधाम से दोनों की सगाई भी हुई थी। इसी बीच बुधवार को लड़की अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ घर से फरार हो गई और सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित भुईफोड़ मंदिर में शादी रचाकर महिला थाना में सरेंडर कर दिया। महिला थाना में इस मामले को लेकर घंटों पुलिस ने माथापच्‍ची की। उस युवक को भी थाना बुलाया गया, जिसके साथ लड़की की सगाई हुई थी। युवक ने भी उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन लड़की टस से मस नहीं हुई। अंत में पुलिस ने लड़की को प्रेमी से उसके पति बन चुके मुकेश के साथ विदा कर दिया। वहीं उक्‍त युवती से जिस लड़के की सगाई हुई थी, वह भी अपने मान-प्रतिष्ठा को लेकर काफी देर तक लड़की के आगे-पीछे घूमता रहा, पर जब बात नहीं बनी तो मन मसोस कर खाली हाथ अपने घर लौट गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.