Move to Jagran APP

मत्स्य विभाग ने की 600 तालाबों की बंदोबस्‍ती, 84 तालाबों पर निगम ने ठोका दावा Dhanbad News

जिला मत्स्य विभाग तालाबों के बंदोबस्ती करा दी है शहर के एक दर्जन से अधिक तालाब एक साल के लिए मत्स्य जीवी संघ को दे दिया गया है मत्स्य विभाग ने मछलियों के उत्पादन को बढ़ाने और जिले के 600 से भी अधिक तालाबों की बंदोबस्ती कराई है

By Atul SinghEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 11:51 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 11:51 AM (IST)
मत्स्य विभाग ने की 600 तालाबों की बंदोबस्‍ती,  84 तालाबों पर निगम ने ठोका दावा Dhanbad News
एक दर्जन से अधिक तालाब एक साल के लिए मत्स्य जीवी संघ को दे दिया गया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: जिला मत्स्य विभाग तालाबों के बंदोबस्ती करा दी है। शहर के एक  दर्जन से अधिक तालाब एक साल के लिए मत्स्य जीवी संघ को दे दिया गया है।  मत्स्य विभाग ने मछलियों के उत्पादन को बढ़ाने और राजस्व में वृद्धि करने के उद्देश्य जिले के 600 से भी अधिक तालाबों की बंदोबस्ती कराई है। 

loksabha election banner

इसमें नगर निगम क्षेत्र के एक दर्जन तालाब शामिल हैं।  इन तालाबों में मछली पालन के लिए एक साल का अधिकार अब मत्स्य जीवी समूह को दिया गया है। हालांकि जिन तालाबों की बंदोबस्ती की गई है उनमें से 84 तालाबों पर निगम ने अपना दावा ठोका था, इसे लेकर दोनों विभाग में खींचतान शुरू हो गई है। शहर के तालाबों पर नगर निगम ने अपना दावा होने की बात कही है। तीन साल पहले नगर विकास विभाग ने एक आदेश में शहर के सभी तालाब और सेरातों को नगर निगम को ट्रांसफर करने का आदेश दिया था इस आदेश के आधार पर नगर निगम शहरी क्षेत्र में मौजूद ऐसे 84 तालाबों को अपना बताया था लेकिन जिला मत्स्य विभाग ने इन तालाबों को अपना बताते हुए बंदोबस्ती कर दी। इन तालाबों में शहर के अंदर बिग बाजार राजा तालाब, मनाइटांड़ सिंघाड़ा तालाब, बरमसिया छठ तालाब समेत एक दर्जन तालाबों की बंदोबस्ती की गई है। जिला मत्स्य पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी ने कहा की नगर निगम को तालाब ट्रांसफर करने का कोई आदेश मत्स्य विभाग को नहीं मिला है। पूरे जिले में तालाब की बंदोबस्ती कराई गई है। जिसमें नगर निगम के एक दर्जन से अधिक तालाब शामिल है। उन्होंने कहा की तालाब की बंदोबस्ती होना जरूरी था। अब बंदोबस्ती के बाद मछलियों का उत्पादन शुरू हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.